Thursday , 23 April 2026
Breaking News

शिक्षा के विकास में समाज का योगदान अमूल्य : कलेक्टर

जिला कलेक्टर डॉ. एस.पी. सिंह ने कहा कि शिक्षा के विकास में सरकार के साथ समाज का भी अमूल्य योगदान है और शिक्षा के गुणात्मक विकास में शिक्षकों के साथ ही समाज के लोगों को भी अपनी भूमिका निभानी चाहिए। डॉ. सिंह कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे। जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह में राम सिंह गुर्जर और राकेश कुमार मीना का साफा पहनाकर और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। राम सिंह गुर्जर ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, सलेमपुर के लिए 1,25,000 रुपए का योगदान देकर विद्यालय में फर्नीचर उपलब्ध करवाया है। इसी तरह यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के राकेश कुमार मीना ने सीएसआर गतिविधियों के तहत राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय, खिलचीपुर के लिए 1,98,405 रुपए के सहयोग से प्रिंटरए ग्रीन बोर्ड, दरी, फर्नीचर आदि की व्यवस्था की। जिला कलेक्टर डॉ. एस.पी. सिंह ने दोनों भामाशाहों को मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री एवं जिला प्रशासन की ओर से बधाई दी। इस अवसर पर आईसीडीएस के उप निदेशक धर्मपाल सिंह और सवाई माधोपुर एसडीएम रघुनाथ विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

Contribution society development education is valued
समारोह में जिला कलेक्टर डॉ. एस पी सिंह ने कहा कि शिक्षक इस योजना से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें जिससे विद्यालयों की स्थिति में सुधार हो सके। उन्होंने कहा कि नेक कार्य से आत्म संतुष्टि मिलती है और जिन व्यक्तियों ने इस योजना में एक लाख रुपए से कम का योगदान दिया है वे भी बधाई के पात्र हैं। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक से 7 जुलाई के बीच मनाए जाने वाले वन महोत्सव में प्रत्येक शिक्षक कम से कम पांच पौधे लगाए और उनकी देखभाल सुनिश्चित करे।
विशिष्ट अतिथि के रूप में आईसीडीएस के उप निदेशक धर्मपाल सिंह ने कहा कि 2 जुलाई को आयोजित होने वाली बालसभाओं में कलेक्टर के निर्देश पर सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है जिससे इसकी अच्छे से मॉनिटरिंग हो सके। उन्होंने स्कूल शिक्षा से वंचित बच्चों को जुलाई के प्रथम पखवाड़े में स्कूलों से जोड़ने के निर्देश दिए जिससे नामांकन में बढ़ोतरी हो सके।
कार्यक्रम में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामकेश मीना ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि शिक्षा के चंहुमुखी विकास के लिए भामाशाहों का आगे आना जरूरी है। उन्होंने इस योजना से और अधिक लोगों को जोड़ने का आव्हान किया। डीइओ प्रारंभिक रामखिलाड़ी बैरवा ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर डीइओ माध्यमिक मिथिलेष शर्मा एवं शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !