Thursday , 23 April 2026
Breaking News

कंज्यूमर केयर अभियान के तहत तीन दुकानों के काटे चालान

कोटा: खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने कोटा शहर की मिठाई और नमकीन की दुकानों पर जाकर गुणवत्ता की जांच की है। जिसमें तीन दुकानों पर अनियमितताएं पाए जाने पर चालान पेश किया है।

 

 

Challans issued to three shops under consumer care campaign in kota

 

 

जिला रसद अधिकारी पुष्पा हरवानी ने बताया कि खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग जयपुर के निर्देशानुसार रक्षाबन्धन एवं जन्माष्टमी पर मिठाई, सूखे मेवे, बेकरी के साथ डिब्बे तौलने, कम माप-तौल एवं पैकेजिंग नियमों में तय मापदंडों के अनुसार बिक्री न करने की रोकथाम के लिए विभाग की ओर से 31 अगस्त तक विशेष अभियान कंज्यूमर केयर चलाया जा रहा है।

 

 

 

 

अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। अभियान में सोमवार को विधिक माप विज्ञान अधिकारी लोकेश कुमार मीणा, प्रवर्तन अधिकारी संध्या सिन्हा, अदिति जगरवाल ने मधुरम नमकीन केशवपुरा, जय अंबे नमकीन, महावीर नगर तृतीय चौराहा, श्री जोधपुर मिष्ठान केशवपुरा, गणपति स्वीट्स रंगबाड़ी, एस.एस.डेयरी दादाबाड़ी, रतन सेव भंडार का निरीक्षण किया है। इस दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर पीसीआर रुल्स 6 तथा एलएम एक्ट 53-3 के तहत मधुरम नमकीन केशवपुरा का 5 हजार रुपए, जय अंबे नमकीन महावीर नगर तृतीय चौराहा का 5 हजार 500 रुपए और जोधपुर मिष्ठान भंडार केशवपुरा का 5 हजार रुपए का चालान किया है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Bike Accident Grand Father wife kota news 22 April 26

पोती को अस्पताल ले जा रहे दादा की सड़क हादसे में मौ*त

कोटा: कोटा (Kota) में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पोती को अस्पताल दिखाने जा रहे …

The girl called and said, Uncle, stop my marriage in kota

लड़की फोन कर बोली, अंकल, मेरी शादी रुकवाओ!, और फिर जो हुआ

कोटा: राजस्थान के कोटा (Kota) जिले में बाल विवाह का एक गंभीर मामला सामने आया …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

A moving bus caught fire in kota

चलती बस में लगी भीषण आग, मिनटों में जलकर राख-बाल-बाल बचे यात्री

कोटा: कोटा में देर रात एक बड़ा हादसा टल गया, जब लोक परिवहन की चलती …

bhopal friends khatushyamji temple visit kota jhalawar NH-52 Accident 16 April 26

खाटूश्यामजी जा रहे दोस्तों की कार ट्रेलर में घुसी, एक की मौ*त

कोटा: कोटा-झालावाड़ नेशनल हाईवे-52 पर मंगलवार देर रात तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रेलर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !