Saturday , 13 June 2026
Breaking News

अब यहाँ हिंदी में भी होगी एमबीबीएस की पढ़ाई

छत्तीसगढ़: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गत शनिवार को हिंदी दिवस के मौके पर ऐलान किया है कि एमबीबीएस की पढ़ाई अब हिंदी में भी होगी। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए गए हैं। विष्णुदेव साय ने कहा कि एमबीबीएस की पढ़ाई की व्यवस्था हम हिंदी में करेंगे। इस साल प्रथम सत्र में एमबीबीएस की पढ़ाई की सुविधा हिंदी में भी उपलब्ध होगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए छात्र-छात्राओं की संख्या के अनुरूप पुस्तक उपलब्ध कराने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए गए हैं।

 

 

Now MBBS Study will be taught here in Hindi also Chattisgarh CM

 

 

हमारे स्वास्थ्य मंत्री के मार्गदर्शन में ये काम हो रहा है। विष्णुदेव साय ने बताया कि हमने छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को पूरी तरह से लागू कर दिया है। उन्होंने कहा कि हिंदी में चिकित्सा शिक्षा का उपलब्ध कराने का लाभ ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले लोगों को होगा। इस संबंध में मुख्यमंत्री विष्णुदेव से ने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि, “हिंदी दिवस पर आज एक महत्वपूर्ण घोषणा की। हमारी सरकार ने यह निर्णय लिया है कि प्रदेश में अब एमबीबीएस की पढ़ाई हिंदी में भी होगी।”

 

 

 

उन्होंने आगे लिखा है कि, “इसके लिए छात्र-छात्राओं की संख्या अनुरूप आवश्यक पुस्तक उपलब्ध कराने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए गए हैं। इस निर्णय से राज्य के 10 शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को लाभ होगा। मैं सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ।”

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

ACB Action on Women and Child Development Department official in pokhran Jaisalmer

5 हजार रुपए की रि*श्वत लेते महिला एवं बाल विकास विभाग का अधिकारी गिरफ्तार

जैसलमेर / Jaisalmer : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने पोकरण (Pokhran) में बड़ी कार्रवाई करते …

Impact of Middle East tensions Sharp drop in gold and silver Vikalp Times

मिडिल ईस्ट तनाव का असर: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, कीमतें लुढ़कीं

नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट (Middle East) में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच सोने और चांदी …

Rule changed after 23 years, those with more than two children can now become government employees in MP Vikalp Times

23 साल बाद बदला नियम, अब दो से अधिक बच्चों वाले भी बन सकेंगे सरकारी कर्मचारी

मध्य प्रदेश: Madhya Pradesh सरकार ने सरकारी नौकरी (Government Job) की तैयारी कर रहे युवाओं …

Massive fire at a firecracker factory in Jaipur

जयपुर में पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 4 की मौ*त, चार मजदूर गंभीर रूप से झुलसे

जयपुर: Jaipur के खोह नागोरियान क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक पटाखा फैक्ट्री (Firecracker Factory) में …

141 RPS officers transferred, major change in police administration in Sawai Madhopur

141 RPS अफसरों के तबादले, सवाई माधोपुर में पुलिस प्रशासन में बड़ा बदलाव

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur में पुलिस (Police) प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है। राजस्थान …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !