Thursday , 23 April 2026
Breaking News

विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति समीक्षा बैठक हुई आयोजित

जिला कलेक्टर डॉ.एस.पी. सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विभिन्न विभागों के कार्यों की प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित हुई। जिला कलेक्टर ने पेयजल, विद्युत, चिकित्सा तथा अन्य विभागों के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की तथा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता को हैंडपंपों के निकट रिचार्ज पिट बनवाने के निर्देश दिए। जिससे व्यर्थ बहकर जाने वाला पानी जमीन में जाए और भूजल रिचार्ज हो। जिला कलेक्टर ने सभी अधिकारियों से विभागों के भवनों में वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर के लिए प्रयास करनें तथा जिन भवनों में बने हुए है उनकी सफाई आदि करवाकर चालू स्थिति में लाने के निर्देश दिए। 

Progress review meeting various departments sawai madhopur
कलेक्टर डॉ. सिंह ने बरसात के दौरान क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत करने एवं बरसात में विकास कार्य के लिए सड़कें खोदने की अनुमति नहीं देने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल व्यवस्था की समीक्षा कर जलदाय विभाग के अधिकारी से जिले में पेयजल की स्थिति के संबंध में जानकारी ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में जिला कलेक्टर ने बिजली व्यवस्था पूरी तरह सुचारू रखने के निर्देश दिए। उन्होंने लटकते हुए बिजली के तारों को ठीक करवाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अतिरिक्त सीएमएचओ डॉ. कैलाश सोनी से रक्त जांच के लिए स्लाइडों की संख्या कम होने पर नाराजगी जताते हुए स्लाइड संख्या बढाने, मच्छररोधी गतिविधियों, एमएलओ के छिडकाव आदि पर जोर दिया। जिला कलेक्टर ने जलग्रहण एवं भू-संरक्षण विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री जल शक्ति अभियान के बारे में जानकारी देते हुए इसकी कार्ययोजना के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए। इसमें जन सहभागिता बढाने के लिए पूरे प्रयास करने एवं नवाचार करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने मुख्य शिक्षा अधिकारी रामकेश मीना से विद्यालयों में पौधारोपण के संबंध में जानकारी प्राप्त कर गति बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय के जर्जर भवनों में बालकों को नहीं बिठाने के निर्देश दिए। उन्होंने डीएफओ से भी पौधारोपण के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
बैठक में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से विभिन्न छात्रवृत्तियों एवं योजनाओं के संबंध में प्रगति समीक्षा कर निर्देश दिए। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी किशोर कुमार ने भी विभिन्न योजनाओं के संबंध में निर्देश दिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !