Saturday , 13 June 2026
Breaking News

गांधी जयंती पर गुलाब बाग में हुई सर्वधर्म प्रार्थना सभा

सवाई माधोपुर: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादूर शास्त्री की जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर कृषि उद्यानिकी, ग्रामीण विकास, आपदा प्रबंधन विभाग मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, जिला कलक्टर शुभम चौधरी, जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता, अतिरिक्त जिला कलक्टर जगदीश आर्य, मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरिराम मीना, नगर परिषद सभापति सुनिल तिलकर, पूर्व उपसभापति राजेश गोयल एवं एसडीएम अभिमन्यु सिंह कुंतल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

 

 

Mahatma Gandhi Birth anniversary celebrated in sawai madhopur

 

 

कृषि मंत्री ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचार और आदर्श हमें सत्य, अहिंसा और सद्भावना के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। हमें उनके सिद्धांतों को अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए, ताकि हमारा देश और प्रदेश प्रगति के नए शिखरों को छू सके।

 

 

 

जिला कलक्टर शुभम चौधरी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को शब्दों से श्रद्धांजलि देते हुए विद्यार्थियों को गांधी जीवन दर्शन पढ़ने तथा गांधी जी के आदर्शो पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर गुलाब बाग में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन कर सरस्वती वन्दना, गुरू वन्दना, रामधुन, नामधुन, बौद्ध धर्म प्रार्थना, गायत्री मन्त्र, इस्लाम धर्म प्रार्थना, जैन धर्म प्रार्थना, हर देश में तू, शांति पाठ, वैष्णवजन तो तेने कहिए जो पीड़ पराई जाने रे, दे दी हमें आजादी बिना खड्ग बिना ढाल, साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल तथा धर्म वो ही एक सच्चा जगत को प्यार देवे हम जगत में दी जन जितने का विद्यार्थियों तथा उपस्थितजन द्वारा सामूहिक गायन किया गया।

 

सद्भावना रैली निकालकर दिया स्वच्छता का संदेश:

कार्यक्रम से पूर्व स्काउट गाइड एवं विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से अम्बेडकर सर्किल होते हुए पुराने ट्रक यूनियन से गुलाब बाग तक सद्भावना रैली निकालकर महात्मा गांधी जी के बताए मार्ग पर चलने तथा स्वच्छता का संदेश दिया गया।
इस दौरान मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा शर्मा, नगर परिषद आयुक्त फतेह सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक दिनेश कुमार गुप्ता, स्काउट सचिव महेश सेजवाल, मीना शर्मा, स्थानीय नागरिक, स्काउट गाइड एवं स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

'Raasta Kholo Abhiyan' sets an example, 830 blocked roads opened in Sawai Madhopur so far

‘रास्ता खोलो अभियान’ बना मिसाल, सवाई माधोपुर में अब तक खुले 830 बंद रास्ते

सवाई माधोपुर: जिला कलक्टर काना राम (IAS Kanaram) की सतत मॉनिटरिंग और प्रशासनिक प्रयासों से …

Dalip Poonia, has been appointed as the Commissioner of Sawai Madhopur Municipal Council Vikalp Times

लंबा इंतजार खत्म! सवाई माधोपुर नगर परिषद को मिला नया आयुक्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur नगर परिषद (Nagar Parishad) को लंबे इंतजार के बाद आखिरकार स्थायी …

State level meeting of IFWJ Rajasthan concluded in Abu Road Sawai Madhopur News Vikalp Times

आबूरोड में संपन्न हुई आईएफडब्ल्यूजे राजस्थान की प्रदेश स्तरीय बैठक

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) (IFWJ) राजस्थान (Rajasthan) की दो दिवसीय प्रदेश …

Major action in special campaign against vehicle modifications in sawai madhopur

मॉडिफाइड वाहनों पर चला परिवहन विभाग का डंडा, 184 चालान काटे 

सवाई माधोपुर / SawaiMadhopur : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार परिवहन एवं सड़क सुरक्षा (Road …

Electric Current Khandar Sawai Madhopur Police 8 June 26 Vikalp Times

शटडाउन के दौरान करंट से बिजली कर्मचारी की मौ*त, 3 घंटे बाद बनी सहमति

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के खंडार (Khandar) उपखंड क्षेत्र में बिजली लाइन की मरम्मत …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !