Sunday , 7 June 2026
Breaking News

मशहूर टीवी अभिनेता नितिन चौहान ने की आ*त्मह*त्या!

नई दिल्ली: टेलीविजन इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर नितिन चौहान का निधन हो गया है। 35 साल के एक्टर की मौ*त की वजह की कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, हालांकि उनके को-स्टार ने बताया है कि एक्टर ने आ*त्मह*त्या की है। नितिन चौहान अलीगढ़ के रहने वाले थे। नितिन बीते कई सालों से मुंबई में रह रहे थे। नितिन का निधन गुरुवार 7 नवंबर को हुआ था। उनके परिजनों को सूचित किया गया, जिसके बाद वो मुंबई पहुंचे और उनका श*व अलीगढ़ ले गए।

 

famous tv actor nitin chauhan passed away

 

 

 

टीवी एक्ट्रेस विभूति ठाकुर ने नितिन की मौ*त की खबर मिलते ही उनके लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर की है। उन्होंने लिखा है है कि आपकी आत्मा को शांति मिले। काश तुम्हारे पास हर मुश्किल को झेलने की ताकत होती। काश तुम मेंटली भी उतने स्ट्रॉन्ग होते, जितनी तुम्हारी बॉडी है। विभूति ठाकुर की पोस्ट से कयास लगाया जा रहा है कि नितिन चौहान ने आ*त्मह*त्या की है, हालांकि उनकी मौ*त की वजह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।नितिन चौहान रियलिटी शो दादागिरी 2 के विजेता बनकर प्रसिद्ध हुए थे।

 

 

 

 

आगे उन्होंने दूरदर्शन के टीवी शो जिंदगी डॉट कॉम के एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद वो 2012 में एमटीवी स्प्लिट्सविला सीजन 5 का हिस्सा बने, जिसमें वो अली गोनी और पारस छाबड़ा के साथ शामिल हुए थे। अली गोनी को पीछे कर नितिन शो के रनर-अप रहे थे, जबकि विनर पारस छाबड़ा थे। स्प्लिट्सविला-5 से नितिन चौहान को काफी पॉपुलैरिटी मिली थी। इसके बाद वो क्राइम पेट्रोल, गुमराह, फ्रैंड्स कंडीशन अप्लाई, सावधान इंडिया जैसे टीवी शोज का हिस्सा रह चुके थे। वो आखिरी बार टीवी शो तेरा यार हूं मैं में नजर आए थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

‘साहब… एक बीड़ी पिलवा दो’ एनकाउंटर के बाद बदमाश की अजीब डिमांड

उत्तर प्रदेश: Uttar Pradesh के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में पुलिस (Police) और बदमाश के बीच हुई …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !