Sunday , 7 June 2026
Breaking News

वन्दे भारत स्लीपर रैक का 160 किमी प्रति घंटा की गति से हुआ ट्रायल

सवाई माधोपुर: आरडीएसओ (अनुसंधान, अभिकल्प और मानक संगठन) लखनऊ टीम परिचालन विभाग के नेतृत्व में पश्चिम मध्य रेल की टीम द्वार कोटा मंडल में नई डिजाइन वाली वन्दे भारत एक्सप्रेस के स्लीपर रैक का गति परिक्षण किया जा रहा है। मंडल में आरडीएसओ टीम परिचालन विभाग के सहयोग से 31 दिसम्बर से वन्दे भारत स्लीपर रैक का ट्रायल कर रही है। इस वन्दे भारत स्लीपर रैक का भारतीय रेल में पहला हाई स्पीड ट्रायल कोटा मंडल में आरडीएसओ टीम द्वारा किया जा रहा है।

 

 

Vande Bharat sleeper rake tested at speed of 160 km per hour in sawai madhopur

 

 

इस स्लीपर रैक के सफल ट्रायल के पश्चात यात्रियों को देश के विभिन्न रेलमार्गों पर लम्बी दूरी के रेल यात्रियों को तेज, सुरक्षित और विश्वस्तरीय यात्रा का अनुभव प्रदान करेगी। मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी पमरे जबलपुर ने बताया कि यह ट्रायल वन्दे भारत स्लीपर रैक के विभिन्न तकनीकी मानकों के विश्लेषण के लिए किया जा रहा है। जिसमे कपलर फोर्स, एयर सस्पेंशन, ब्रेकिंग सिस्टम, घुमाव ट्रैक पर गति इत्यादि का परीक्षण शामिल है।

 

 

 

 

वन्दे भारत स्लीपर रैक का 06 जनवरी को नागदा-कोटा-सवाई माधोपुर रेल खण्ड पर सूखे एवं गीले ट्रैक की अवस्था में कई बार 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गति परीक्षण किया गया। जिसमे विशेष रूप से आपातकालीन ब्रेकिंग दूरी एवं कपलर फोर्स से संबंधित आँकड़ों को विश्लेषण के लिए संरक्षित किया गया।

 

 

 

इस वन्दे भारत स्लीपर कोच की रैक में कुल 16 कोच है। जिसका ट्रायल पूरे जनवरी माह तक आरडीएसओ टीम के द्वारा किया जाएगा। यह ट्रायल आरडीएसओ के संयुक्त निर्देशक (परीक्षण) के निर्देशन में किया गया, जिसमे कोटा मंडल के यातायात निरीक्षक एवं लोको निरिक्षक ने आरडीएसओ लखनऊ टीम के साथ को-आर्डिनेट किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Friendship police jungle railway colony kota 27 May 26 Vikalp Times

10 साल के बच्चे की ह*त्या कर जंगल में फेंका, 16 साल का दोस्त गिरफ्तार

कोटा: (Kota) के रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने …

Bajri truck accident on kanwas toll plaza kota 26 May 26 Vikalp Times

टोल प्लाजा पर दर्दनाक हादसा, पानी पीने जा रहे टोलकर्मी को बजरी ट्रोले ने रौंदा

कोटा: (Kota) जिले के कनवास थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा पर हुए दर्दनाक हादसे (Road …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !