Thursday , 23 April 2026
Breaking News

मोरेल बांध की दोनों नहरें खुलेंगी 8 नवम्बर को

रबी की फसल के लिए मोरेल बांध की दोनों नहरें 8 नवम्बर को खोली जायेगी। यह निर्णय भरतपुर सम्भागीय आयुक्त के प्रतिनिधि के रूप में सवाई माधोपुर जिला कलक्टर डाॅ.एस.पी.सिंह की अध्यक्षता में सवाई माधोपुर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित मोरेल बांध की जल वितरण समिति की बैठक में लिया गया।बैठक में उद्योग एवं राजकीय उपक्रम मंत्री एवं लालसोट विधायक परसादी लाल मीणा, बामनवास विधायक इन्द्रा मीणा, सवाई माधोपुर पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी, दौसा जिला कलेक्टर के प्रतिनिधि एवं एडीएम लोकेश मीणा, जल उपभोक्ता संगमों के अध्यक्ष, सम्बन्धित एसडीएम और जल संसाधन विभाग के दोनों जिलों के अधिकारी उपस्थित रहे।उद्योग मंत्री परसादी लाल मीणा ने बताया कि 1 माह तक नहर चलने के बाद दोनों जिलों के जिला कलेक्टर किसानों से मिले फीडबैक के आधार पर निर्णय करेंगे कि कितने समय के लिये नहर बंद कर पुनः कितने समय के लिये नहर खोली जाये। क्योंकि किसान को रबी में 1 पानी देने में पूरा महीना नहीं कुछ ही दिन लगते हैं तथा 1 पानी लगने के बाद कुछ दिनों का अन्तराल देना होता है। इस अन्तराल की अवधि में भी नहर चलने से पानी बर्बाद होगा। इस निर्णय से किसानों को अपनी फसल के लिए अधिक से अधिक पानी मिल सकेगा।

canals Morale Dam open

जिला कलक्टर डाॅ. सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की मंशा है कि पानी की एक-एक बून्द किसान के चेहरे पर खुशहाली लाने का कार्य करे। उन्होने किसानों से आग्रह किया कि वे अपने हिस्से का ही पानी लें तथा कोई भी लीकेज हो तो सम्बन्धित अधिकारी को समय पर सूचित करें। उन्होंने 6 नवम्बर की शाम तक मुख्य नहर, पूर्वी नहर और इनकी माइनरों की मरम्मत करवाने के निर्देश सिंचाई विभाग के अधिकारियों को दिये। यह कार्य मनरेगा या अन्य किसी भी मद में जल संसाधन विभाग करवायेगा। इसकी दैनिक निगरानी रिपोर्ट सम्बन्धित एसडीएम दोनों जिला कलेक्टरों को देंगे। मरम्मत के अभाव में पानी लीकेज हुआ और अन्तिम छोर तक पानी नहीं पहुंचा तो सम्बन्धित अधिकारियों की व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी।
उल्लेखनीय है कि 30 फीट भराव क्षमता के मोरेल बांध में वर्तमान में 2707 एमसीएफटी पानी है। इसमें से 211 एमसीएफटी पानी डेड स्टोरेज है। बांध का 5 फीट का जल स्तर बरकरार रखा जायेगा। 53.32 किमी लम्बी पूर्वी नहर से लालसोट के 13 और बामनवास के 15 गांवों के 6707 हैक्टेयर क्षेत्र में तथा 105.45 किमी लम्बी मुख्य नहर से बौंली और मलारना डूंगर के 55 गाॅंवों में 12964 हैक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई होती है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !