Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

अप्रैल में ही जा*नलेवा बनने लगी गर्मी

जयपुर: राजस्थान में सूर्यदेव इन दिनों लगातार आग उगल रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि आज और कल प्रदेश के अधिकांश शहरों में पारा नए रेकॉर्ड तोड़ेगा। प्रदेश के पश्चिमी मैदानी इलाकों में लू का प्रकोप जारी है और आगामी दिनों में भी भीषण जा*नलेवा गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद फिलहाल नजर नहीं आ रही है।

 

 

Heat Stroke in rajasthan

 

 

हालांकि मौसम विभाग ने 10 और 11 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जताई है, जिसके प्रभाव से प्रदेश के उत्तर और पश्चिम के कुछ भागों में तेज अंधड़ चलने और मेघगर्जन के साथ कुूछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। जिसके असर से कुछ शहरों में पारे में आंशिक गिरावट गर्मी से राहत पाने में थोड़ी मददगार साबित हो सकती है।

 

 

 

 

जयपुर में सीजन का सबसे गर्म दिन:

राजधानी जयपुर भी भीषण गर्मी की चपेट में है। शहर में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग (आईएमडी) द्वारा जारी किए गए आंकड़े के अनुसार बीते बुधवार को शहर में इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा और अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस ​दर्ज हुआ। पिछले दस साल में अप्रैल माह में जयपुर में अधिकतम तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव रहा, लेकिन इस बार एंटी साइक्लोन सक्रिय होने पर अप्रेल माह के पहले पखवाड़े में ही पारा 40 ​डिग्री पार चला गया है और आगामी दिनों में भी तापमान में रेकॉर्ड बढ़ोतरी की आशंका है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

Hanuman Chalisa recited in Kota for pilot Smit Machchhar prayers offered for his speedy recovery Dubai Vikalp Times

पायलट स्मित मच्छार के लिए कोटा में गूंजा हनुमान चालीसा, जल्द स्वस्थ होने की कामना

कोटा: दुबई (Dubai) की फ्लाइट में सह-पायलट (Co-Pilot) के ह_मले में घायल भारतीय पायलट स्मित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !