Saturday , 6 June 2026
Breaking News

भीषण गर्मी में पेयजल संकट से मिलेगी राहत

सवाई माधोपुर: प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ग्रीष्मकाल में आमजन को स्वच्छ एवं पर्याप्त जल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। इसी कड़ी में कृषि, उद्यानिकी, ग्रामीण विकास एवं आपदा प्रबंधन विभाग मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के विशेष प्रयासों से सवाई माधोपुर नगर क्षेत्र के आठ इलाकों में ट्यूबवेल स्थापना की योजना को मंजूरी दी गई है।

 

 

There will be relief from drinking water crisis in scorching heat in sawai madhopur

 

इसके अंतर्गत कुल 98.93 लाख रुपये की लागत से कुम्हार मोहल्ला, राजबाग, पटेल नगर, हाउसिंग बोर्ड, अंबेडकर कॉलोनी, अशोक नगर, विनायक नगर एवं जटवाड़ा खुर्द में ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। इससे गर्मी के मौसम में उत्पन्न होने वाले जल संकट से स्थानीय निवासियों को राहत मिलेगी। जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता भगवान सहाय मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि जल संकट से प्रभावित क्षेत्रों में ट्यूबवेल स्थापित कर जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा।

 

 

 

योजना के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति पहले ही जारी की जा चुकी है। विभाग शीघ्र ही पारदर्शी प्रक्रिया के तहत ट्यूबवेल लगाने का कार्य आरंभ करेगा। इससे न केवल तत्काल जल संकट को दूर करेगी, बल्कि आने वाले समय में शहरी क्षेत्र में जल आपूर्ति की स्थायी व्यवस्था भी सुनिश्चित करेगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !