Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

मातृशक्ति का पूर्ण सशक्तिकरण एवं उनका सर्वांगीण विकास मेरी प्राथमिकता- अर्चना मीना

अर्चना मीना बनी राष्ट्रीय महिला प्रमुख

स्वदेशी जागरण मंच की दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद रायपुर में सम्पन्न

 

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले में विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे सामाजिक कार्यों एवं नवाचारों से अपनी अलग पहचान बनाने वाली आरंभ भारत-स्वयं सहायता समूह बिक्री एवं प्रोत्साहन केंद्र की संस्थापक, होटल अनुरागा पैलेस की डायरेक्टर, शबरी ऑर्गेनिक कृषि एवं डेयरी फार्म की सीईओ एवं जनजाति महिला विकास संस्थान की फाउंडर मेंबर अर्चना मीना को स्वदेशी जागरण मंच की राष्ट्रीय महिला प्रमुख नियुक्त किया गया है।

 

Archana Meena has been appointed as the National Women Chief of Swadeshi Jagran Manch.

 

 

 

रायपुर, छत्तीसगढ़ में आयोजित स्वदेशी जागरण मंच की दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद में मंच के राष्ट्रीय संयोजक आर. सुंदरम ने अर्चना मीना के नाम की घोषणा की है। गौरतलब है कि गत वर्षों से अर्चना मीना स्वदेशी जागरण मंच की राष्ट्रीय सह महिला प्रमुख का दायित्व सफलतापूर्वक निभा रही हैं। अर्चना मंच की राष्ट्रीय परिषद की सदस्य होने के साथ स्वावलंबी भारत अभियान की राष्ट्रीय सह-समन्वयक भी हैं।

 

 

 

स्वदेशी जागरण मंच द्वारा संचालित ग्राम, जिला एवं प्रांत स्तरीय विभिन्न अभियानों को अपनी अभिनव सोच व कार्यशैली से सफल बनाने में अर्चना सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी अर्चना लगातार प्रयासरत हैं। उनके मार्गदर्शन में आरंभ भारत-स्वयं सहायता समूह बिक्री एवं प्रोत्साहन केंद्र एवं जनजाति महिला विकास संस्थान के अंतर्गत संचालित महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों द्वारा चौक, मोमबत्ती, धूपबत्ती, अचार, मसाले, गुलकंद, दुग्ध उत्पाद, सहित अन्य कई कृषि उत्पादों से क्षेत्र की महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हैं।

 

 

 

राष्ट्रीय महिला प्रमुख नियुक्त किए जाने पर अर्चना मीना ने मंच के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि देश के प्रति प्रेम की पहली शर्त अपने देशवासी भाई-बहनों के उत्थान के लिए पूर्ण समर्पण के साथ सम्मिलित प्रयास करने के संकल्प में ही है, और इस संकल्प की पूर्णता केवल अंत्योदय की भावना एवं जन-जन को साथ लेकर चलने से ही संभव है। उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मैं स्वदेशी जागरण मंच जैसी एक सार्थक विचारधारा से जुड़ी जिसके उद्देश्यों से संलग्न हो कर मेरी विचारधारा और जीवन पद्धति को एक ऐसा ही सार्थक मार्ग मिला। जीवन में बड़ों का मार्गदर्शन मिलना सबसे बड़े सौभाग्य की बात है।

 

 

 

मैं स्वयं को सौभाग्यशाली मानती हूं कि बड़ों के आशीर्वाद ने हमेशा मेरा मार्ग प्रशस्त किया है। इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के समस्त वरिष्ठ अधिकारियों का मैं हृदय से आभार प्रकट करती हूं कि उनके द्वारा पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए मुझे राष्ट्रीय महिला प्रमुख की नई जिम्मेदारी सौंपने के योग्य समझा।

 

 

इस अवसर पर अर्चना ने विश्वास दिलाया कि देश को सुदृढ़ और आत्मनिर्भर बनाने वाले इस महान कार्य में सम्पूर्ण निष्ठा, समर्पण और देश हित की भावना के साथ वरिष्ठजनों के मार्गदर्शन में सतत कार्य करती रहूंगी तथा देश की मातृशक्ति का पूर्ण सशक्तिकरण एवं उनका सर्वांगीण विकास मेरी प्राथमिकता रहेगी।

 

 

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्ण गोपाल, अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य वी. भगैय्या, स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय संयोजक आर. सुंदरम, राष्ट्रीय संगठक कश्मीरी लाल, सह-संगठक सतीश कुमार, सह-संयोजक अश्विनी महाजन एवं संगठन व अभियान से जुड़े विविध संगठनों के देश भर से आए प्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

Mandal Bhilwara land police rajasthan News vikalp times

जमीन के लिए आमने-सामने हुए दो पक्ष, चली गो_लियां! गांव में मचा हड़कंप

भीलवाड़ा: Bhilwara जिले के मांडल (Mandal) थाना क्षेत्र के आरजिया इलाके के जाटों का खेड़ा …

Saint Surjaadas Ji Maharaj Barkhandi Dham, Lohargal Jhunjhunu Police News Vikalp Times

80 साल के संत की बेरहमी से ह_त्या! चढ़ावे के लिए पहाड़ी से दिया धक्का

झुंझुनूं: प्रसिद्ध तीर्थस्थल (Famous Pilgrimage Site) लोहार्गल स्थित बरखंडी धाम (Barkhandi Dham, Lohargal) के 80 वर्षीय …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !