Sunday , 7 June 2026
Breaking News

बिहार के एक गांव में 7 लोगों की सं*दिग्ध मौ*त

बिहार: बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के एक गांव में कथित तौर पर जहरीली श*राब पीने से सात लोगों की मौ*त का मामला सामने आया है। यह मामला बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के नरकटियागंज के लौरिया थाना क्षेत्र के मठिया गांव का है। हालांकि नरकटियागंज के सब डिविजनल पुलिस ऑफिसर जय प्रकाश सिंह ने बीबीसी से बात करते हुए इन मौतों को स्वाभाविक मृ*त्यु बताया है। जय प्रकाश सिंह ने बीबीसी से कहा कि 14 से 19 जनवरी के बीच गांव में सात मौ*त हुई है।

Narkatiaganj Village West Champaran Bihar News 20 Jan 25

एक महिला ने आ*त्मह*त्या की है, एक 90 साल के व्यक्ति की मृ*त्यु ठंड से हुई है, एक शख्स की मौ*त लीवर की बीमारी से और एक अन्य शख्स की मृ*त्यु दुर्घटना में हुई है। ज*हरीली श*राब पीने से किसी की मौ*त नहीं हुई है। ज*हरीली शरा*ब पीने के जो लक्षण होते हैं, जैसे कि आंख की रोशनी चली जाने का कोई मामला नहीं मिला है। मृ*तकों का पोस्टमार्टम इस कारण नहीं हो सका क्योंकि गांव वालों ने बिना किसी जानकारी के अंतिम संस्कार कर दिया है।

इन मौ*तों पर गांव के लोग कुछ नहीं कह रहे हैं। हालांकि कई स्थानीय मीडिया में गांव में कथित तौर पर देशी शरा*ब के खाली पाउच की फोटो दिखाई जा रही है। पश्चिमी चंपारण के एसपी शौर्य सुमन का कहना है कि हम लोगों ने इसकी जाँच के लिए एक टीम का गठन किया है। साथ ही मेडिकल टीम बनाई है जो कि मठिया के साथ-साथ आसपास के गांव में भी किसी व्यक्ति की बीमारी की सूचना और इलाज पर नजर रखेगी। उनका कहना है कि जिन घरों में मौ*त हुई है, उनके घरवालों से पूछताछ की गई है। मृ*तक अलग-अलग आयु वर्ग के हैं। जाँच रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

‘साहब… एक बीड़ी पिलवा दो’ एनकाउंटर के बाद बदमाश की अजीब डिमांड

उत्तर प्रदेश: Uttar Pradesh के मुजफ्फरनगर (Muzaffarnagar) में पुलिस (Police) और बदमाश के बीच हुई …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !