Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

सड़क हा*दसे में ड्राइवर की मौ*त

कोटा: कोटा शहर के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में सड़क हा*दसे में एक ऑटो चालक की मौ*त हो गई है। जानकारी के अनुसार चालक ऑटो लेकर कोटा से अपने गांव अरण्डखेड़ा जा रहा था। लेकिन डीसीएम पुलिया, मल्टीमेटल के पास अचानक ऑटो पलट गया। घायल को इलाज के लिए एमबीएस हॉस्पिटल लाया गया, जहां उसकी मौ*त हो गई। घटना रविवार देर रात 11 बजे के आस-पास की बताई जा रही है।

 

Auto Accident in DCM Road Kota

 

 

उद्योग नगर थाना एसआई मोहम्मद इब्राहिम ने बताया कि हा*दसे में ऑटो चालक छीतरलाल की मौ*त हुई है। वह अरण्डखेड़ा का निवासी था। मृ*तक के पिता की शिकायत के आधार पर आगे मामले की जांच की जाएगी। पिता रामस्वरूप ने बताया कि छीतर 5-7 साल से ऑटो चला रहा था। वह रोज ऑटो लेकर कोटा से गांव आता था। रविवार को भी रात को वो गांव लौट रहा था। उन्होंने बताया कि उसका कोई पीछा कर रहा था।

 

 

 

हड़बड़ाहट में उसका ऑटो डिवाइडर से टकराकर पलट गया। उसके सिर पर गम्भीर चोट लगी। घायल हालात में पुलिस ने उसे हॉस्पिटल में भर्ती करवाया था। इलाज के दौरान उसकी मौ*त हो गई। छीतर की 5 साल पहले शादी की थी। उसकी पत्नी अभी गर्भवती है। छीतर ने स्टेशन निवासी किसी व्यक्ति से पैसे उधार ले रखे थे। कुछ दिन से वह व्यक्ति उसे परेशान कर रहा था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Education Minister Madan Dilawar VDO Transfer money sangod panchayta samiti kota Vikalp Times

‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan …

24 घंटे में नाबालिग का रेस्क्यू, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी पुलिस के शिकंजे में

सवाई माधोपुर: महिला थाना पुलिस (Mahila Thana Police Sawai Madhopur) ने नाबालिग के अप_हरण के …

Does E20 petrol damage vehicles HPCL's shocking report revealed after 3,651 tests Vikalp Times

E20 पेट्रोल से गाड़ियां खराब होती हैं? 3,651 टेस्ट के बाद सामने आई HPCL की चौंकाने वाली रिपोर्ट

नई दिल्ली: देशभर में E20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल (Ethanol Petrol) को लेकर चल रही …

NEET-UG Results Declared 2 Students from Rajasthan in Top 10 Kota Shines Too Vikalp Times

NEET-UG रिजल्ट जारी: टॉप-10 में राजस्थान के 2 छात्र, कोटा का भी चमका नाम

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार देर रात NEET-UG 2026 का रिजल्ट जारी कर …

Major government decision Tax hiked on diesel and ATF will it impact the common man Vikalp Times

सरकार का बड़ा फैसला: डीजल-ATF पर टैक्स बढ़ा, आम लोगों पर पड़ेगा असर या नहीं?

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने देश में ईंधन (Fuel) की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !