Thursday , 23 April 2026
Breaking News

आपातकालीन प्रतिक्रिया व आपदा प्रबंधन के अभ्यास के लिए मॉक ड्रिल का आयोजन

सवाई माधोपुर: भारत पैट्रोलियम कॉर्पोरेशन द्वारा मुंबई मंडमाड बिजवासन पाइपलाइन के लिए 1389 किलोमीटर लम्बी भूमिगत पाइपलाइन बिछाई गयी है, जिसके द्वारा राजस्थान के जिलों में पैट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति की जाती है। इस पाइपलाइन पर आपातकालीन प्रतिक्रिया व आपदा प्रबंधन के अभ्यास के लिए सवाई माधोपुर जिले में चैनेज नंबर 1994.730  किलोमीटर पर मोक ड्रिल का आयोजन किया गया।

 

Mock drill organized to practice emergency response and disaster management in sawai madhopur

 

 

मोक ड्रिल के दौरान जिला प्रशासन, म्यूच्यूअल ऐड मेम्बर गेल, स्वास्थ्य विभाग एवं बीपीसीएल द्वारा तेल के रिसाव को रोकने, घायल कर्मियों को बचाने एवं आग पर काबू पाने का अभ्यास किया गया। मोक ड्रिल मे जिला अग्निशमन टीम, राजकीय अस्पताल एम्ब्युलेन्स टीम ने भी भाग लिया। ड्रिल मे बीपीसीएल के अधिकारियों ने भी अपने सुरक्षा उपकरणो का उपयोग किया। बीपीसीएल पाइपलाइन से कैलाश कूशवाह (हेड पाइपलाइन) ने मॉक ड्रिल का संचालन किया।

 

 

 

 

 

म्यूच्यूअल ऐड रिस्पांस ग्रुप से गेल कंपनी से सतीश जैन तथा संजय गुप्ता (मुख्य प्रबंधक कोटा) पाइपलाइनों के संचालन और उसके महत्व के बारे में जानकारी दी। बीपीसीएल की तरफ से राकेश समलोडीया वरिष्ठ, प्रबंधक, सागर सुल (प्रबंधक, मेंटेनेंस), आशीष कुमार, रूपेश पाटील, मेनेजर मैकिनीकल रजनीश कूमार तथा अन्य बीपीसीएल अधिकारियों ने इस ड्रिल में भाग लिया।

 

 

 

 

जिला कलेक्टर एवं एसपी ने प्रेरित किया कि इस तरह के अभ्यास निरंतर किए जाने चाहिए ताकि किसी भी प्रकार की आपदा से प्रभावी रूप से निपटा जा सके। इस दौरान जिला कलक्टर शुभम चौधरी, पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता, मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव बुडानिया, अतिरिक्त जिला कलक्टर संजय शर्मा, तहसीलदार विनोद शर्मा, सीएमएचओं डॉ. अनिल कुमार जैमिनी, फायर डिपार्टमेंट , स्वास्थ्य विभाग, म्यूच्यूअल ऐड मेम्बर गेल आदि से बड़े अधिकारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !