Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

खाद्य विभाग की कार्रवाई, 270 लीटर बासी छाछ करवाई नष्ट 

कोटा: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोटा के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुद्ध आहार मिलावट पर वार होली स्पेशल अभियान के तहत रंगबाड़ी क्षेत्र में कार्रवाई की है। यहाँ टीम ने एक दूध डेयरी का औचक निरीक्षण किया। जहां पर एक प्लास्टिक के ड्रम में लगभग 270 लीटर छाछ रखी हुई थी, जिस पर फंगस लगा हुआ था।

 

 

Food department action on 270 liters of buttermilk in kota

 

 

इसमें से बदबू आ रही थी। टीम ने जनहित में बासी छाछ को नष्ट करवाया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण सक्सेना ने बताया कि टीम ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत डेयरी से क्रीम ,घी,पनीर व मावा के सैंपल लिए है। इसी के साथ कोटा में विभिन्न रेस्टोरेंट का निरीक्षण करते हुए विभिन्न खाद्य पदार्थों के 27 सैंपल लिए है।

 

 

 

जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला कोटा भिजवाया गया। रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार आगे कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई के दौरान अधिकारी संदीप अग्रवाल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी चंद्रवीर सिंह जादोन,खाद्य सुरक्षा अधिकारी मोजी लाल कुम्भकार शामिल रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Education Minister Madan Dilawar VDO Transfer money sangod panchayta samiti kota Vikalp Times

‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan …

24 घंटे में नाबालिग का रेस्क्यू, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी पुलिस के शिकंजे में

सवाई माधोपुर: महिला थाना पुलिस (Mahila Thana Police Sawai Madhopur) ने नाबालिग के अप_हरण के …

Does E20 petrol damage vehicles HPCL's shocking report revealed after 3,651 tests Vikalp Times

E20 पेट्रोल से गाड़ियां खराब होती हैं? 3,651 टेस्ट के बाद सामने आई HPCL की चौंकाने वाली रिपोर्ट

नई दिल्ली: देशभर में E20 (20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित) पेट्रोल (Ethanol Petrol) को लेकर चल रही …

NEET-UG Results Declared 2 Students from Rajasthan in Top 10 Kota Shines Too Vikalp Times

NEET-UG रिजल्ट जारी: टॉप-10 में राजस्थान के 2 छात्र, कोटा का भी चमका नाम

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार देर रात NEET-UG 2026 का रिजल्ट जारी कर …

Major government decision Tax hiked on diesel and ATF will it impact the common man Vikalp Times

सरकार का बड़ा फैसला: डीजल-ATF पर टैक्स बढ़ा, आम लोगों पर पड़ेगा असर या नहीं?

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने देश में ईंधन (Fuel) की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !