मिस्र में लाल सागर में डूबी पर्यटक पनडुब्बी, छह लोगों की मौ*त
मिस्र: मिस्र में एक पर्यटक पनडुब्बी लाल सागर में डूब गई। जिससे इस हादसे में 6 लोगों की मौ*त होने की खबर है। लाल सागर इलाके के गवर्नर अम्र हेनेफ़ी ने कहा है कि हा*दसे में छह पर्यटकों की मौ*त हुई है और 39 लोगों को बचा लिया गया है। यह हादसा हर्गाडा के तट से लगभग एक किलोमीटर दूर हुआ है।
लाल सागर इलाके के गवर्नर अम्र हेनेफ़ी ने फेसबुक पर बताया कि अब कोई भी पर्यटक लापता नहीं है। उन्होंने कहा कि अधिकारी इस हा*दसे की वजह का पता लगाने में जुटे हैं। मिस्र में रूस के दूतावास के अनुसार पनडुब्बी में सवार सभी पर्यटक रूसी थे। रूसी दूतावास के अनुसार मिस्र में यह दुर्घटना स्थानीय समयानुसार लगभग 10 बजे हुई।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
