Sunday , 7 June 2026
Breaking News

 संडे ऑन साइकिल अभियान में युवाओं ने दिखाई ऊर्जा

सवाई माधोपुर: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में, स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया रीजनल सेंटर के निर्देशानुसार एवं जिला खेल अधिकारी अब्दुल वाहिद के मार्गदर्शन में “संडे ऑन साइकिल-फिट इंडिया अभियान” का आयोजन भव्य रूप से सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम का नेतृत्व खेलो इंडिया कोच अरबाज खान ने किया।

 

 

Youth showed energy in Sunday on Cycle campaign in sawai madhopur

 

 

फिट इंडिया मूवमेंट के तहत आयोजित इस साइकलोथन में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और दशहरा मैदान से फिटनेस का संदेश पूरे क्षेत्र में फैलाया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया एवं माय भारत के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर युवाओं को “फिटनेस का डोज, आधा घंटा रोज” का संदेश देते हुए फिट इंडिया शपथ दिलाई गई। साथ ही सभी प्रतिभागियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

 

 

 

कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र के माय भारत वॉलिंटियर्स की सक्रिय सहभागिता रही। आयोजन में खेल विभाग से रईस खान, हेमंत सिंह राजावत, श्याम सिंह राजावत, संजय राठौर, एंथोनी मार्टिन, रघुवीर सिंह, संजय शर्मा, मुनेश, सुनील गर्ग, पृथ्वी सिंह हाडा एवं अनिल जायसवाल उपस्थित रहे। वहीं, माय भारत वॉलिंटियर्स में रजत भारद्वाज, हरमीत सिंह, मनोज कुमार महावर, अनुभव सिन्हा, रीना राठौर सहित कई क्षेत्रीय युवाओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और प्रभावशाली बनाया। यह आयोजन न केवल फिटनेस के प्रति जागरूकता लाने का माध्यम बना, बल्कि युवाओं में राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे फिट इंडिया आंदोलन को आत्मसात करने की प्रेरणा भी दी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !