Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

लू*टेरी दुल्हन: नगदी, जेवर एवं मोबाइल चोरी करके फ*रार

सवाई माधोपुर: जिला मुख्यालय पर एक नई नवेली दुल्हन के द्वारा परिवारजनों को शाम को न*शीला पदार्थ खिलाकर रात्रि में नगदी, जेवर एवं मोबाइल चोरी करके फ*रार हो जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के आईएचएस कॉलोनी निवासी विष्णु पुत्र बनवारी लाल शर्मा ने मानटाउन थाने में मामला दर्ज करवाया है।.

 

Bride Police Sawai Madhopur News 05 May 25

 

 

जिसमें बताया गया है कि उसने जीनापुर निवासी पप्पू मीना के मार्फत दो लाख रूपये देकर अनुराधा पुत्री इन्द्रजीत यादव (23) निवासी आनंद नगर, खण्डवा मध्य प्रदेश से दुल्हन की मौसी सुनिता यादव निवासी खण्डवा तथा श्याम पुत्र चन्द्र सिंह राजपूत निवासी डग तहसील गंगाधर जिला झालावाड़ की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट परिसर सवाई माधोपुर में विवाह सहमति पत्र लिखवाया था। इस दौरान प्रार्थी की बहन हेमलता शर्मा एवं पड़ौसी काशिम चश्मे वाला भी मौजूद थे।

 

 

 

 

इसके बाद 20 अप्रैल को शीतला माता मंदिर आईएचएस कॉलोनी में हिन्दू रिती रिवाज के अनुसार कॉलोनीवालों की मौजूदगी एवं रिश्तेदारों की मौजूदगी विवाह किया। विवाह के बाद कुछ दिन सामान्य तरीके से साथ रहने के बाद 2 मई को अनुराधा ने प्रार्थी सहित परिवारजनों को खाने मे कुछ मिलाकर खिला दिया और घर से 3 मई की अर्धरात्रि को सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, सोने का टीकला, चाँदी की पायजेब एक मोबाइल एवं करीब 30 हजार रूपये नगदी सहित करीब 2 लाख रूपये के सामान पर हाथ साफ कर फ*रार हो गई। विष्णु ने लु*टेरी दुल्हन अनुराधा एवं उसके सभी साथियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाकर सभी जेवरात, मोबाइल और नगदी वापस दिलाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !