Saturday , 7 March 2026
Breaking News

महाराष्ट्र में फिर मंत्री बने छगन भुजबल 

महाराष्ट्र: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता छगन भुजबल महाराष्ट्र सरकार में मंत्री बनाए गए हैं। उन्होंने आज राजभवन में महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पद की शपथ ली है। उनके शपथ ग्रहण के दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस, दोनों उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार भी मौजूद रहे।

Chhagan Bhujbal again became minister in Maharashtra

भुजबल के शपथ लेने के बाद डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि छगन भुजबल पहले भी मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने कई बार कई विभाग को लीड किया है। वो पुराने शिवसैनिक भी हैं। उनकी शुरुआत शिवसेना से हुई। शिंदे ने आगे कहा कि उन्होंने (छगन भुजबल ने) कई पद संभाले हैं। एक अनुभवी नेता के रूप में उनको जाना जाता है। मैं उनको बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। उनके अनुभव का सरकार को फायदा होगा।

एकनाथ शिंदे से जब पूछा गया कि छगन भुजबल को कौन से विभाग दिए जाएंगे, तो उन्होंने कहा विभाग देना मुख्यमंत्री का अधिकार है। भुजबल अच्छा काम करेंगे। यही सवाल छगन भुजबल से भी पूछा गया, तो उन्होंने कहा मुख्यमंत्री जो तय करें कोई समस्या नहीं है। होम मिनिस्ट्री से लेकर सारे विभाग मैंने संभाले हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !