अमेरिका: अमेरिका के सैन डिएगो में गुरुवार की सुबह एक प्लेन क्रैश हो गया। विमान रिहायशी इलाके में गिरा। इस हा*दसे में कई लोगों के हताहत होने की आशंका जताई जा रही है। यह विमान एक रिहायशी इलाके में कई घरों से टकरा गया, जिससे घरों में आग लग गई। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि गुरुवार की सुबह कोहरे के कारण सैन डिएगो के मर्फी कैन्यन इलाके में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में लगभग 15 घरों में आग लग गई।
अधिकारियों ने इलाके से बड़ी संख्या में लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है। इस हा*दसे के बाद कई गाड़ियों में आग लग गई। यह घटना स्थानीय समय के अनुसार सुबह 3:45 पर हुई। बताया जा रहा है कि इलाके में कोहरे की वजह से यह विमान हा*दसा हुआ है। जो विमान हा*दसे का शिकार हुआ है, वह एक सेसना 550 विमान था। इस छोटे विमान में 8 से 10 लोग सवार हो सकते हैं। हालांकि दुर्घटनाग्रस्त विमान में कितने लोग सवार थे, इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल पाई है।