Tuesday , 21 July 2026
Breaking News

मंदिरों में चोरी के 3 आरोपियों को दबोचा

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर जिले की बौंली थाना पुलिस ने 16 मई शुक्रवार रात्रि को बौंली नगर के जगत शिरोमणि मंदिर एवं सत्यनारायण के मंदिर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए चोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वारदात के दौरान प्रयुक्त बाइक को भी जब्त किया गया है। जानकारी के अनुसार 17 मई शनिवार को जगत शिरोमणि मंदिर के पुजारी शिवकुमार पाराशर व सत्यनारायण मंदिर के पुजारी रघुनंदन पाराशर ने बौंली थाने में मामला दर्ज कर अवगत कराया था कि 16 मई शुक्रवार को प्रतिदिन की तरह रात्रि को 10 बजे मंदिर की शयन आरती करने के बाद गेट का ताला लगाकर घर चले गए।

 

 

Temple Bonli Police Sawai Madhopur News 23 may 25

 

 

17 मई शनिवार को प्रातः 4 बजे प्रार्थी जब पूजा करने आए तो मेंन गेट के ताले टूटे मिले व मंदिर की मूर्तियों के तीन चांदी के छत्तर, तीन मुकुट, कान के कुंडल जगत शिरोमणि के एवं सत्यनारायण के मंदिर के दो चांदी के मुकुट, दो कुंडल, चार चांदी की चेन व एक माला गायब मिली। जिस पुलिस ने मामला दर्ज किया। प्रकरण के दर्ज होते ही बौंली थाना प्रभारी राधा रमन गुप्ता के नेतृत्व में हैड कांस्टेबल धर्मेंद्र चौधरी, हैड कांस्टेबल पुष्पेंद्र सिंह, हैड कांस्टेबल बनवारी लाल, कांस्टेबल शीशराम एवं रिछपाल की टीम का गठन किया गया।

 

 

 

टीम द्वारा घटना के बाद मंदिर से सीसीटीवी फुटेज और सूचना तकनीकी माध्यम से तीनों आरोपियों की पहचान कर ली गई, उनकी टोंक, करौली व जयपुर में सगन तलाशी की गई। 18 मई शाम को आरोपी गजेंद्र उर्फ गज्जू सैनी को डिटेन करने का प्रयास किया गया, लेकिन आरोपी पुलिस टीम को गच्चा देकर मौके से फ*रार हो गया, पुलिस टीम द्वारा 3 दिनों तक जयपुर में स्टे कर आरोपियों का तकनीकी संसाधनों की मदद से लगातार पीछा किया गया जाता रहा।

 

 

 

अंत में 21 मई को सांय टीम द्वारा जयपुर के विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर आरोपी गजेंद्र उर्फ गज्जू माली (22) निवासी बौंली, रोहित रैगर (22) निवासी लोदीपुर मानटाउन सवाई माधोपुर और संजय सैनी (19) निवासी दलपुरा, मोहनपुरा केलादेवी जिला करौली हाल निवासी वाटिका आनंद विहार कॉलोनी प्लॉट नंबर 74 सांगानेर जयपुर को दस्तयाब किया गया। तीनों आरोपियों द्वारा घटना में शामिल होना पाए जाने पर तीनों को प्रकरण में गिर*फ्तार कर घटना के दौरान काम में ली गई बाइक को बरामद किया गया।

 

 

गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर तीन दिन का पुलिस रि*मांड प्राप्त किया गया है। जिसमें चोरी के माल की बरामदगी के प्रयास जारी हैं। आरोपियों के विरुद्ध मंदिरों व घरों में चोरी करने के एक दर्जन से अधिक प्रकरण दर्ज होना सामने आया है। जिससे और भी कई वारदातें खुलने की संभावना है, पुलिस अनुसंधान जारी है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

Car falls into deep pothole at bus stand Sawai Madhopur City Vikalp Times

सड़क के गड्ढे ने बनाया हादसे का मंजर, कार गिरते ही मची अफरा-तफरी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय के पुराने शहर स्थित बस स्टैंड (Bus Stand Sawai …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !