Sunday , 7 June 2026
Breaking News

‘बोल सवाई माधोपुर’ इंग्लिश स्पीकिंग समर कैंप का हुआ शुभारंभ

सवाई माधोपुर: जिला प्रशासन एवं शिक्षा विभाग सवाई माधोपुर की संयुक्त पहल के अंतर्गत “बोल सवाई माधोपुर” इंग्लिश स्पीकिंग समर कैंप का शुभारंभ सोमवार, 26 मई 2025 को राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, मानटाउन, बाल मंदिर कॉलोनी में हुआ। यह अभिनव कार्यक्रम आगामी 30 जून 2025 तक संचालित किया जाएगा।

 

Bol Sawai Madhopur English speaking summer camp inaugurated

 

 

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णा शर्मा ने बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश का उपयोग रचनात्मक एवं शैक्षिक उद्देश्यों की पूर्ति हेतु करते हुए इस समर कैंप का आयोजन किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य सरकारी विद्यालयों में कक्षा 6 से 12 तक अध्ययनरत विद्यार्थियों को अंग्रेजी भाषा में संवाद करने के कौशल से लैस करना है। यह पूरी तरह निःशुल्क कार्यक्रम है, जिसमें जिले के किसी भी सरकारी विद्यालय के विद्यार्थी भाग ले सकते हैं।

 

 

 

समर कैंप के जिला नोडल प्रभारी एवं एडीपीसी समग्र शिक्षा दिनेश कुमार गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों को अंग्रेजी भाषा की मूल बातें, उच्चारण, शब्दावली, वाक्य विन्यास, व्याकरण तथा संवाद कौशल (कम्युनिकेशन स्किल) का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। विशेषज्ञ प्रशिक्षकों एवं प्रशिक्षित शिक्षकों की देखरेख में चलने वाली इन कक्षाओं का उद्देश्य विद्यार्थियों को अंग्रेजी में सोचने, समझने और बोलने की क्षमता प्रदान करना है, जिससे वे भविष्य की प्रतिस्पर्धाओं के लिए तैयार हो सकें।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !