Thursday , 23 April 2026
Breaking News

सोनिया गांधी ने ईरान- इसराइल संघर्ष पर क्या कहा?

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अंग्रेजी अखबार ‘द हिंदू’ में ईरान-इसराइल संघर्ष का जिक्र करते हुए एक लेख लिखा है। इस लेख में सोनिया गांधी ने लिखा है कि ईरान लंबे समय से भारत का करीबी दोस्त रहा है और हमारे रिश्ते ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से गहरे जुड़े हुए हैं। ईरान ने कई अहम मौकों पर भारत का समर्थन किया है। खासकर-जम्मू-कश्मीर जैसे संवेदनशील मुद्दे पर। इस पोस्ट में उन्होंने साल 1994 का जिक्र किया है, जब ईरान ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग में कश्मीर को लेकर भारत के खिलाफ लाए गए प्रस्ताव को रोकने में मदद की थी।

 

Sonia Gandhi reaction on Iran Israel

 

 

सोनिया गांधी ने अपने लेख में लिखा है कि वहीं, पिछले कुछ सालों में भारत और इसराइल के बीच भी मजबूत रणनीतिक रिश्ते बने हैं। ये अनोखी स्थिति हमारे देश को तनाव कम करने और शांति बनाने के लिए एक सेतु के तौर पर काम करने की नैतिक जिम्मेदारी और कूटनीतिक क्षमता देती है। उन्होंने अपने लेख में लिखा है कि ईरान पर इसराइल के ह*मलों को पश्चिमी देशों के समर्थन से बल मिला है।

 

 

 

साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि कांग्रेस ने 7 अक्टूबर 2023 को हमास की ओर से इसराइली नागरिकों पर किए गए ह*मलों की कड़ी आलोचना की थी। उन्होंने लिखा है कि इस गंभीर मानवीय संकट के दौरान, नरेंद्र मोदी सरकार ने भारत की उस पुरानी और साफ नीति से दूरी बना ली है, जो हमेशा यह कहती रही है कि इसराइल और फलस्तीन को दो अलग-अलग आजाद देशों के तौर पर शांति और सम्मान के साथ एक-दूसरे के साथ रहना चाहिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Kangana Ranaut statement viral If I had a romance with Chirag, we would have had children

चिराग के साथ रोमांस होता तो हमारे बच्चे होते…कंगना रनौत ने खुद बताया पूरा सच

नई दिल्ली: एक्ट्रेस से पॉलिटिशियन बनीं कंगना रनौत (Kangana Ranaut) एक बार फिर अपने बयान …

Boat carrying migrants capsizes in Indian Ocean

बेहतर जिंदगी की तलाश बनी मौ*त का सफर, नाव हादसे में 250 लापता

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी और प्रवासन एजेंसियों के अनुसार अंडमान सागर में एक …

Crude oil prices fell after Donald Trump's statement

डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट

ईरान: ईरान (Iran) और अमेरिका (America) के बीच संभावित दूसरे दौर की वार्ता की अटकलों …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !