Thursday , 23 April 2026
Breaking News

ओडिशा: ओएएस अधिकारी पर ह*मला, 3 लोगों को पकड़ा 

ओडिशा: ओडिशा भुवनेश्वर नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त रत्नाकर साहू पर ह*मला करने के मामले में भुवनेश्वर पुलिस ने तीन लोगों को गिर*फ्तार कर लिया है। तीनों की पहचान जीवन राउत, रश्मी महापात्रा और देबाशीष प्रधान के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने खारवेलनगर पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की है। भुवनेश्वर के डीसीपी जगमोहन मीना ने कहा कि इस मामले में कानून की सख़्त धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके बाद अब इन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। मामले की जांच जारी है। इस घटना में शामिल अन्य लोगों का पता लगाया जा रहा है।

Additional Commissioner, Bhubaneswar Municipal Corporation Odisha News 01 July 25

पुलिस ने बताया कि ओएएस अधिकारी और भुवनेश्वर नगर निगम (बीएमसी) के अतिरिक्त आयुक्त रत्नाकर साहू को सोमवार को कुछ बद*माशों ने कथित तौर पर उनके कार्यालय से खींचकर उनके साथ मा*रपीट की। इस घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने घटना का वीडियो जारी करते हुए अपने एक्स पर लिखा है कि मैं इस वीडियो को देखकर पूरी तरह से स्तब्ध हूँ। आज बीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त रत्नाकर साहू को उनके कार्यालय से घसीटा गया और एक भाजपा पार्षद के सामने बेरहमी से ला*त-घूं*सों से पी*टा गया। ये कथित तौर पर भाजपा के पराजित एमएलए कैंडीडेट से जुड़े हुए थे।

इससे भी अधिक भयावह यह है कि यह दिनदहाड़े राजधानी भुवनेश्वर में एक वरिष्ठ अधिकारी के साथ हुआ, जब वह अपने कार्यालय में लोगों की शिकायतें सुन रहे थे। मैं, मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी जी से ये अपील करता हूं कि न केवल इनके खिलाफ कार्रवाई हो बल्कि इस ह*मले की साजिश रचने वाले राजनीतिक नेताओं के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Kangana Ranaut statement viral If I had a romance with Chirag, we would have had children

चिराग के साथ रोमांस होता तो हमारे बच्चे होते…कंगना रनौत ने खुद बताया पूरा सच

नई दिल्ली: एक्ट्रेस से पॉलिटिशियन बनीं कंगना रनौत (Kangana Ranaut) एक बार फिर अपने बयान …

Boat carrying migrants capsizes in Indian Ocean

बेहतर जिंदगी की तलाश बनी मौ*त का सफर, नाव हादसे में 250 लापता

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी और प्रवासन एजेंसियों के अनुसार अंडमान सागर में एक …

Crude oil prices fell after Donald Trump's statement

डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट

ईरान: ईरान (Iran) और अमेरिका (America) के बीच संभावित दूसरे दौर की वार्ता की अटकलों …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !