Sunday , 7 June 2026
Breaking News

बाघिन और चार शावकों की मौ*त के मामले में छुट्टी पर भेजे गए वन विभाग के दो अधिकारी

कर्नाटक: कर्नाटक सरकार ने पिछले सप्ताह हुई एक बाघिन और उसके चार शावकों की मौ*त के मामले में ​महादेश्वर हिल्स वन्यजीव अभयारण्य के उप संरक्षक और सहायक वन संरक्षक को छुट्टी पर भेज दिया है। कर्नाटक वन विभाग की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि इन अधिकारियों ने “दो दिनों तक” कोई कार्रवाई नहीं की, जब बाघिन और उसके चार शावक सड़क से सिर्फ 100 मीटर की दूरी पर मृ*त पड़े थे।

 

Malai Mahadeshwara Wildlife Sanctuary Tiger Tigress News 01 July 25

 

 

वन विभाग ने बताया कि बाघिन और उसके चार शावकों को चामराजनगर जिले में स्थित अभयारण्य के हुग्यम वन क्षेत्र में 26 जून को मृ*त पाया गया था। इन सभी ने एक शि*कार को खाया था जिसे दो दिन पहले ही बाघिन ने मा*रा था। इस मामले में शि*कार हुई गाय के श*व पर कीटनाशक छिड़कने के मामले में गाय के मालिक और उसके दो सहयोगियों को गिर*फ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इन्होंने श*व पर फोरेट युक्त कीटनाशक छिड़कने की बात स्वीकार कर ली है।

 

 

 

पोस्टमार्टम के बाद पशु चिकित्सकों ने यह निष्कर्ष निकाला है कि कीटनाशक इतना शक्तिशाली था कि शिकार खाने के बाद बाघिन और उसके बच्चे कुछ घंटों में ही म*र गए होंगे। दरअसल गाय का शि*कार करने के बाद बाघिन चली गई थी और अपने बच्चें के साथ दो दिन बाद वापस आई थी। वन विभाग ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि उप वन संरक्षक (डीसीएफ) और सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) जहाँ बाघ मृ*त पाए गए, वहाँ से मात्र 800 मीटर की दूरी पर शि*कार वि*रोधी शिविर होने के बावजूद वन्यजीवों की रक्षा करने में विफल रहे।

 

 

 

अधिकारियों ने पिछले तीन महीनों से फ्रंटलाइन आउटसोर्स कर्मचारियों का वेतन और भत्ता जारी नहीं किया। इसके कारण गश्ती कार्य में बाधा आई। इसके कारण प्रथम दृष्टया, अधिकारियों को गंभीर खामियों के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है। इसके खिलाफ जांच के आदेश जारी किए गए हैं। इसके अलावा उप-क्षेत्रीय वन अधिकारी सह सर्वेक्षक और गश्ती कर्मियों के खिलाफ चामराजनगर जिले के मुख्य वन संरक्षक अलग से कार्रवाई करेंगे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

Relief to petrol-diesel exporters, Centre reduces export duty

पेट्रोल-डीजल निर्यातकों को राहत, केंद्र ने घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोल (Petrol), डीजल (Diesel) और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !