Sunday , 7 June 2026
Breaking News

आपका काम हो जाएगा-कलेक्टर

पिछले 12 साल से बिजली कनेक्शन की आस लिये बैठे मैड़ी के ग्रामीण के लिए शुक्रवार को आयोजित जिला कलेक्टर के.सी. वर्मा की जनसुनवाई वरदान बन कर आई। कलेक्टर ने बिजली विभाग के अधिकारियों को परिवादी को तुरन्त प्रभाव से कनेक्शन जारी करने के निर्देश दिए हैं। परिवादी ने जब कलेक्टर के.सी. वर्मा को इसके लिये धन्यवाद दिया तो कलेक्टर ने कहा कि आपका काम हो जाएगा उसके बाद आप धन्यवाद राज्य की मुख्यमंत्री को देना। क्योंकि रात्रि चौपाल और जनसुनवाई शुरू करने का श्रय हमारी मुख्यमंत्री को ही जाता है।
यह है मामला:- जनसुनवाई में ग्रामीण ने बताया कि 2005 में उसने लगभग 21 हजार रूपए का डिमांड नोटिस जमा करा दिया था। इसके बावजूद उसे विद्युत कनेक्शन नहीं दिया गया। कलेक्टर ने जब विद्युत विभाग के एईएन से इस मामले में स्पष्टिकरण मांगा तो एईएन ने कहा। कि इसकी फाइल खो चुकी है। इस पर कलेक्टर ने कहा कि आपके विभाग की गलती जनता क्यों भुगते। अगर फाइल गुमी है तो आपके कार्यालय से गुमी है, इसमें उपभोक्ता की क्या गलती है। कलेक्टर ने तुरन्त प्रभाव से परिवादी को राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में ज्यादातर मामले बिजली बिलों में एकाएक बढ़ोतरी के थे। इस पर कलेक्टर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सोमवार को गांव में विद्युत शिविर का आयोजन कर आमजन की समस्याओं का समाधान किया जाए। इस दौरान जिला एवं ब्लाॅक स्तरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Advisory issued for cow shelters to protect them from rising heat and heat wave in sawai madhopur Vikalp Times

बढ़ती गर्मी और लू से बचाने के लिए गौशालाओं हेतु एडवाइजरी जारी

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले में बढ़ती गर्मी (Extreme Heat) और लू (Heat Wave) के …

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !