Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

अपाचे हेलीकॉप्टर्स का पहला बैच भारतीय सेना में शामिल

नई दिल्ली: भारतीय सेना ने मंगलवार को अपाचे हेलीकॉप्टर्स का पहला बैच शामिल कर लिया। भारतीय सेना ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि अपाचे हेलीकॉप्टर्स का पहला बैच आज भारत पहुंच गया है। यह भारतीय सेना के लिए एक मील का पत्थर है। इसके आने से भारतीय सेना की परिचालन क्षमताओं में उल्लेखनीय बढ़ोतरी होगी। बोइंग कंपनी ने जनवरी, 1984 में अमरीकी फौज को पहला अपाचे हेलीकॉप्टर दिया था।

first batch of Apache helicopters for Army Aviation arrive today in India.

तब इस मॉडल का नाम था AH-64A, तब से लेकर अब तक बोइंग 2,200 से ज्यादा अपाचे हेलीकॉप्टर बेच चुकी है। भारत से पहले इस कंपनी ने अमरीकी फौज के जरिए मिस्र, यूनान, भारत, इंडोनेशिया, इसराइल, जापान, क़ुवैत, नीदरलैंड्स, क़तर, सऊदी अरब और सिंगापुर को अपाचे हेलीकॉप्टर बेचे हैं। इसे दो पायलट मिलकर इसे उड़ाते हैं। मुख्य पायलट पीछे बैठता है। उसकी सीट थोड़ी ऊंची होती है। वो हेलीकॉप्टर को कंट्रोल करता है। आगे बैठा, दूसरा पायलट निशाना लगाता है और फा*यर करता है।

‘अपाचे’ में क्या है खास:

  • करीब 16 फुट ऊंचे और 18 फुट चौड़े अपाचे हेलीकॉप्टर को उड़ाने के लिए दो पायलट होना जरूरी है।
  • अपाचे हेलीकॉप्टर के बड़े विंग को चलाने के लिए दो इंजन होते हैं। इस वजह से इसकी रफ्तार बहुत ज्यादा है।
  • अधिकतम रफ्तार: 280 किलोमीटर प्रति घंटा।
  • अपाचे हेलीकॉप्टर का डिजाइन ऐसा है कि इसे रडार पर पकड़ना मुश्किल होता है।
  • बोइंग के अनुसार, बोइंग और अमरीकी फौज के बीच स्पष्ट अनुबंध है कि कंपनी इसके रखरखाव के लिए हमेशा सेवाएं तो देगी पर ये मुफ़्त नहीं होंगी।
  • सबसे खतरनाक हथि*यार: एक साथ 16 एंटी टैंक मिसाइल छोड़ने की क्षमता।
  • हेलीकॉप्टर के नीचे लगी राइ*फल में एक बार में 30एमएम की 1,200 गो*लियाँ भरी जा सकती हैं।
  • फ़्लाइंग रेंज: करीब 550 किलोमीटर ये एक बार में पौने तीन घंटे तक उड़ सकता है।

(सोर्स: बोइंग कंपनी की वेबसाइट से/ बीबीसी न्यूज हिन्दी)

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mobile system mobile update money kota news 19 July 26 Vikalp Times

‘मोबाइल बंद न करें’… रातभर चलता रहा फ_र्जी System Update, सुबह खाते से उड़ गए ₹98 हजार

कोटा: Kota शहर में साइबर ठ_गों ने अब मोबाइल (Mobile) है_किंग के जरिए लोगों को …

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Education Minister Madan Dilawar VDO Transfer money sangod panchayta samiti kota Vikalp Times

‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !