उत्तराखंड: उत्तराखंड में केदारनाथ यात्रा को दो से तीन दिन के लिए रोक दिया गया है। इस क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के कारण केदारनाथ को जाने वाला सड़क मार्ग टूट गया है। गौरीकुंड से सोनप्रयाग के बीच सड़कों पर पहाड़ से टूटकर चट्टानें गिर गई हैं, इसके बाद केदारनाथ की तरफ जाने वाला रास्ता बाधित हो गया है। इस मार्ग पर लगातार गिरती चट्टानों और मौसम की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने अगले दो से तीन दिनों के लिए यात्रा को स्थगित करने का निर्णय लिया है।
रुद्रप्रयाग के पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रल्हाद कोंडे ने बताया कि इस सड़क मार्ग का वैकल्पिक पैदल मार्ग भी टूटा हुआ है। यहां मार्ग के सुचारू होने में कम से कम दो से तीन दिन लग सकते हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मुनकटिया और गौरीकुण्ड के बीच बीते सोमवार की शाम से बाधित हुए सड़क मार्ग का करीब 50 से 70 मीटर हिस्सा पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
