Saturday , 7 March 2026
Breaking News

राज्यसभा के उप सभापति को खड़गे का खत, इस मुद्दे पर की तुरंत चर्चा की मांग

नई दिल्ली: राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश को खत लिखकर बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के मुद्दे पर चर्चा की मांग की है। कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने अपने एक्स अकाउंट पर भी ये खत शेयर किया है। उन्होंने पोस्ट किया है कि राज्यसभा के उप सभापति को मेरा खत, जिसमें स्पेशल इंटेंसिव रिव्यू (एसआईआर) पर तुरंत चर्चा की मांग की गई है।

Mallikarjun Kharge's letter to the Deputy Chairman of Rajya Sabha

खड़गे ने लिखा है कि चुनाव आयोग की ओर से विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया सबसे पहले बिहार में शुरू की गई है। ये प्रक्रिया इसके बाद पश्चिम बंगाल, असम और अन्य राज्यों में भी शुरू की जाएगी। विपक्ष के सांसद मौजूदा सत्र के पहले दिन से ही सदन में इस पर चर्चा की मांग कर रहे रहे हैं। उन्होंने लिखा है कि इसलिए, मैं अपनी ओर से और राज्यसभा में विपक्षी दलों की ओर से आपसे अनुरोध करता हूं कि इस मुद्दे पर तुरंत चर्चा की मंजूरी दी जाए, जो करोड़ों मतदाताओं, विशेषकर समाज के कमजोर वर्गों के लोगों के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

Several US military planes crash in Kuwait

कुवैत में कई अमेरिकी सैन्य विमान हुए क्रैश

नई दिल्ली: कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रविवार सुबह कई अमेरिकी लड़ाकू …

Crude oil prices surge amid Iran-Israel conflict

ईरान-इसराइल संघर्ष के बीच दुनियाभर में तेल की कीमतों में भारी उछाल

नई दिल्ली: अमेरिका और इसराइल के ईरान पर ह*मलों के बाद दुनियाभर में तेल की …

Nine new cheetahs arrive in Kuno national park from Botswana

कूनो में फिर गूंजी चीतों की दहाड़, बोत्सवाना से 9 नए मेहमान पहुंचे

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो राष्ट्रीय उद्यान (Kuno National Park) में एक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !