Thursday , 23 April 2026
Breaking News

छात्र ने शिक्षिका पर पेट्रोल डालकर लगाई आ*ग, पुलिस ने दबोचा

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में 12वीं कक्षा के एक छात्र को अपनी शिक्षिका पर पेट्रोल डालकर आ*ग लगाने के आरोप में पुलिस ने गिर*फ्तार किया है। 25 वर्षीय शिक्षिका ने कुछ दिन पहले छात्र के पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने की शिकायत स्कूल में दर्ज की थी। पुलिस के अनुसार सोमवार को छात्र शिक्षिका के घर पहुँचा और माफी माँगने के बहाने उन्हें बाहर बुलाया। जैसे ही शिक्षिका बाहर आई, छात्र ने उन पर पेट्रोल डालकर आ*ग लगा दी।

 

Student teacher Police Madhya Pradesh News 20 Aug 25

 

 

नरसिंहपुर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया ने कहा कि यह घटना सोमवार, 18 अगस्त को हुई। आरोपी ने महिला शिक्षिका के घर पहुँचकर उन पर पेट्रोल डालकर आ*ग लगा दी। इससे पहले 15 अगस्त को आरोपी ने महिला पर साड़ी पहनने को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। शिक्षिका ने इसकी शिकायत स्कूल प्रशासन से की थी।उन्होंने बताया कि छात्र को कल्याणपुर गाँव से गिर*फ्तार कर लिया गया है।

 

 

 

छात्र के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 124(1) (एसिड आदि के प्रयोग से जानबूझकर गंभीर चोट पहुँचाना) और धारा 332(बी) (गंभीर अप*राध करने की नीयत से घर में घु*सपैठ करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद शिक्षिका को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, फिर उन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इस ह*मले में उनका लगभग 25% शरीर झुलस गया है, हालांकि फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Fire breaks out at Pachpadra refinery in Balotara Barmer Rajasthan

उद्घाटन से पहले पचपदरा रिफाइनरी में आग, पीएम मोदी के दौरे से पहले हड़कंप

बालोतरा/बाड़मेर: बालोतरा (Balotara) के पचपदरा रिफाइनरी (Pachpadra Refinery) में उद्घाटन से एक दिन पहले आग …

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Kangana Ranaut statement viral If I had a romance with Chirag, we would have had children

चिराग के साथ रोमांस होता तो हमारे बच्चे होते…कंगना रनौत ने खुद बताया पूरा सच

नई दिल्ली: एक्ट्रेस से पॉलिटिशियन बनीं कंगना रनौत (Kangana Ranaut) एक बार फिर अपने बयान …

Boat carrying migrants capsizes in Indian Ocean

बेहतर जिंदगी की तलाश बनी मौ*त का सफर, नाव हादसे में 250 लापता

नई दिल्ली: संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी और प्रवासन एजेंसियों के अनुसार अंडमान सागर में एक …

Crude oil prices fell after Donald Trump's statement

डोनाल्ड ट्रंप के इस बयान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट

ईरान: ईरान (Iran) और अमेरिका (America) के बीच संभावित दूसरे दौर की वार्ता की अटकलों …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !