जिला कलेक्टर के.सी. वर्मा ने बताया कि 26 अगस्त को मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे द्वारा भरतपुर संभाग की जनसुनवाई मुख्यमंत्री आवास 8 सिविल लाईन्स में की जाएगी। जिसमें जिले के परिवादी पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाएंगे और उस शिकायत पर संबंधित विभाग की टिप्पणी उसी समय उपलब्ध करानी होगी। इस संबंध में जिला कलेक्टर ने एक आदेश जारी किया है। आदेशानुसार सभी जिला स्तरीय अधिकारी/कार्यालय अध्यक्ष 26 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक अपना कार्यालय खुला रखेंगे और कोई भी टिप्पणी भेजनी हो तो तत्काल प्रेषित करेंगे। यदि किसी जिला स्तरीय अधिकारी को उनके विभागाध्यक्ष द्वारा जयपुर जनसुनवाई में बुलाया जाता है तो उनके अधीन वरिष्ठ अधिकारी कार्यालय में मौजूद रहेंगे।
Check Also
‘रास्ता खोलो अभियान’ बना मिसाल, सवाई माधोपुर में अब तक खुले 830 बंद रास्ते
सवाई माधोपुर: जिला कलक्टर काना राम (IAS Kanaram) की सतत मॉनिटरिंग और प्रशासनिक प्रयासों से …
लंबा इंतजार खत्म! सवाई माधोपुर नगर परिषद को मिला नया आयुक्त
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur नगर परिषद (Nagar Parishad) को लंबे इंतजार के बाद आखिरकार स्थायी …
आबूरोड में संपन्न हुई आईएफडब्ल्यूजे राजस्थान की प्रदेश स्तरीय बैठक
सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (आईएफडब्ल्यूजे) (IFWJ) राजस्थान (Rajasthan) की दो दिवसीय प्रदेश …
मॉडिफाइड वाहनों पर चला परिवहन विभाग का डंडा, 184 चालान काटे
सवाई माधोपुर / SawaiMadhopur : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार परिवहन एवं सड़क सुरक्षा (Road …
शटडाउन के दौरान करंट से बिजली कर्मचारी की मौ*त, 3 घंटे बाद बनी सहमति
सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के खंडार (Khandar) उपखंड क्षेत्र में बिजली लाइन की मरम्मत …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया