नई दिल्ली: बुकर प्राइज विजेता किरण देसाई को साल 2025 के बुकर प्राइज के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। यह साहित्य के सबसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों में से एक है। किरण देसाई को उनके उपन्यास ‘द लोनलीनेस ऑफ सोनिया एंड सनी’ के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। उनके उपन्यास को “एक गहन और व्यापक महाकाव्य” माना गया।
उनके साथ पांच अन्य लेखक भी शॉर्टलिस्ट हुए हैं। इनमें तीन अमेरिकी, एक ब्रिटिश और एक हंगेरियन-ब्रिटिश लेखक शामिल हैं।मंगलवार को 150 से अधिक प्रतियोगियों में से छह को फाइनलिस्ट के तौर पर चुना गया है। विजेता का चुनाव नवंबर में होना है। 53 साल की किरण देसाई का जन्म दिल्ली में हुआ था।
उन्होंने 19 साल पहले 2006 में ‘द इनहेरिटेंस ऑफ लॉस’ के लिए बुकर प्राइज जीता था। अगर वह इस साल फिर जीतती हैं तो बुकर प्राइज के 56 साल के इतिहास में वह पांचवीं लेखक होंगी, जिन्हें दो बार बुकर सम्मान मिला है। इससे पहले इस साल लेखिका बानू मुश्ताक और अनुवादक दीपा भास्ती ने अपनी लघु-कथा ‘हार्ट लैंप’ के लिए इंटरनेशनल बुकर प्राइज जीता था।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
