अफगानिस्तान: तालिबान सरकार ने दो दिन बाद अफगानिस्तान में इंटरनेट और फोन सेवाएं बहाल कर दी हैं। इसके बाद कई इलाकों में लोग सड़कों पर जश्न मनाते दिखाई दिए। स्थानीय पत्रकारों के अनुसार, सेवाएं धीरे-धीरे बहाल हो रही हैं। इंटरनेट मॉनिटरिंग ग्रुप नेटब्लॉक्स ने कहा कि अभी केवल “आंशिक बहाली” हुई है। बीबीसी को तालिबान सरकार के एक सूत्र ने बताया कि इंटरनेट प्रधानमंत्री के आदेश पर वापस चालू किया गया है।
इंटरनेट सेवाओं की 48 घंटे की बंदी से कारोबार, उड़ानें और आपातकालीन सेवाएं ठप हो गईं थीं। इसके साथ ही, तालिबान सरकार के इस फैसले से महिलाओं और लड़कियों के और अधिक अलग-थलग पड़ने का डर भी पैदा हो गया था। साल 2021 में सत्ता में लौटी तालिबान सरकार ने महिलाओं और लड़कियों के लिए कई कड़े नियम बनाए हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
