सवाई माधोपुर जिले की भाडौती पुलिस चौकी इंचार्ज भागीरथ सिंह का ड्यूटी के दौरान नशे में धुत होने का वीडियो वायरल होने के बाद उसे तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया। मलारना डुंगर थाना क्षेत्र की भाडौती पुलिस चौकी इंचार्ज भागीरथ सिंह का नशे में धुत होने का वीडियो सोमवार रात का बताया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार रात भाडौती पुलिस चौकी पर तैनात कुछ पुलिसकर्मी किसी बात को लेकर त्रिनेत्र गणेश के लिए आ रही पैदल यात्रा में शामिल एक युवक को पकड़कर अपने साथ चौकी पर ले आए, जिसे छुड़ाने के लिए यात्रा में शामिल कुछ लोग स्थानीय ग्रामिणों के साथ पुलिस चौकी पहुंचे तो चौकी इंचार्ज नशे में धुत मिला। इसके बाद वहां मौजूद ग्रामीणों ने भागीरथ सिंह का वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया। ग्रामीणों द्वारा बनाए गए वीडियो में भागीरथ सिंह अण्डरवियर और बनियान में बैठा है और पूरी तरह से नशे में धुत दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद जैसे ही यह वीडियो पुलिस अधीक्षक मामन सिंह के पास पहुंचा वैसे ही मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने भागीरथ सिंह को लाइन हाजिर कर दिया और मामले की जांच के आदेश दे दिए।
Check Also
गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!
नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …
1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन
कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …
राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे
जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …
अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया