नई दिल्ली: दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) छात्रसंघ चुनाव के नतीजे गुरुवार को जारी किए गए। सेंट्रल पैनल के अहम चार पदों पर लेफ्ट यूनिटी ने एबीवीपी को हराकर जीत हासिल की है। लेफ्ट यूनिटी को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव इन चारों पदों पर जीत मिली है।
अध्यक्ष पद पर लेफ्ट यूनिटी की उम्मीदवार अदिति मिश्रा ने एबीवीपी के विकास पटेल को हराकर जीत हासिल की है। उपाध्यक्ष पद पर लेफ्ट की के गोपिका को जीत मिली है। महासचिव पद पर लेफ्ट के सुनील यादव ने एबीवीपी के राजेश्वर कांत दुबे को हराया है। वहीं संयुक्त सचिव पद पर लेफ्ट के दानिश अली को जीत मिली है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
