Friday , 6 March 2026
Breaking News

यूपी के सोनभद्र में पत्थर की खदान में कई लोग द*बे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में पत्थर की एक खदान में दीवार गिर जाने की वजह से कई लोग द*ब गए हैं। सोनभद्र के जिलाधिकारी (डीएम) ने बताया कि इन्हें निकालने की कोशिश की जा रही है। डीएम बीएन सिंह ने बताया कि एक घटना होने की सूचना मिली है, किसी दीवार के गिर जाने से कुछ लोगों के द*बे होने की सूचना है। पुलिस-प्रशासन यहां मौके पर मौजूद है। उन्होंने बताया कि फंसे हुए लोगों को निकालने का प्रयास अल्ट्राटेक, दुशान और ओबरा पावर कॉर्पोरेशन के माध्यम से किया जा रहा है।

Stone quarry Uttar Pradesh Sonbhadra News 16 Nov 25

एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मिर्जापुर से रवाना हो चुकी है। खदान में फं*से हुए लोगों और हताहतों के आंकड़ों के बारे में पूछे जाने पर जिलाधिकारी ने कहा कि अभी इसके बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि इस घटना की जांच और उचित कार्रवाई की जाएगी। समाचार एजेंसी पीटीआई ने खदान में करीब 10 लोगों के फंसे होने का दावा किया है। वहीं एएनआई ने कहा है कि खदान में करीब 15 लोग फंसे हुए हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

CBSE postpones Class 10 and 12 board exams amid middle east crisis

सीबीएसई ने जंग के बीच टाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं, जानें नया अपडेट

नई दिल्ली: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई (CBSE) ने मध्य पूर्व (Middle East …

Several US military planes crash in Kuwait

कुवैत में कई अमेरिकी सैन्य विमान हुए क्रैश

नई दिल्ली: कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि रविवार सुबह कई अमेरिकी लड़ाकू …

Crude oil prices surge amid Iran-Israel conflict

ईरान-इसराइल संघर्ष के बीच दुनियाभर में तेल की कीमतों में भारी उछाल

नई दिल्ली: अमेरिका और इसराइल के ईरान पर ह*मलों के बाद दुनियाभर में तेल की …

Nine new cheetahs arrive in Kuno national park from Botswana

कूनो में फिर गूंजी चीतों की दहाड़, बोत्सवाना से 9 नए मेहमान पहुंचे

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो राष्ट्रीय उद्यान (Kuno National Park) में एक …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !