नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी झारखंड और पश्चिम बंगाल में कथित कोयला मा*फियाओं के खिलाफ 40 से अधिक ठिकानों पर तलाशी अभियान चला रहा है। ईडी का ये अभियान शुक्रवार को जारी था। समाचार एजेंसी पीटीआई ईडी के सूत्रों से हवाला बताया है कि मनी लॉ*न्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम यानी पीएमएलए के तहत ये कार्रवाई की जा रही है।
ईडी झारखंड में कोयला चोरी और त*स्करी से जुड़ी जांच के लिए के लगभग 18 जगहों पर तलाशी अभियान चला रहा है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में दुर्गापुर, पुरुलिया, हावड़ा और कोलकाता में तलाशी अभियान चल रहा है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
