बेसन के लड्डू बनाते समय टोकरी से निकला ब्लैक कोबरा
कोटा: कोटा शहर और ग्रामीण में दो अलग-अलग जगहों पर दिखे सांप, शहर के खंड गांवड़ी इलाके में देर रात एक मकान के अंदर घुसा करीब 5 फीट लंबा कोबरा सांप, घर के लोग कार्यक्रम के लिए बना रहे थे बेसन के लड्डू, तभी लड्डू की टोकरी के पीछे सांप बैठा हुआ था फन फैलाकर, सूचना पर मौके पर पहुंचे स्नेक कैचर गोविंद शर्मा ने सांप का रेस्क्यू कर छोड़ा लाडपुरा के जंगलों में, वहीं दूसरी ओर कोटा ग्रामीण के लुहावद गांव में भी दिखा बेबी कोबरा सांप, ग्रामीणों ने तुरंत वन्य जीव प्रेमी हयात खान को दी सूचना, हयात खान ने मौके पर पहुंच सांप का किया रेस्क्यू।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
