सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर थाना क्षेत्र में सरकारी कर्मचारी द्वारा एक निजी कम्पनी में निवेश का झांसा देकर महिला से ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़िता को निवेश करने के 12 साल बाद भी कंपनी में निवेश की गई राशि या लाभ नहीं मिलने पर एक सरकारी कार्मिक के विरुद्ध मलारना डूंगर थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता शबाना पत्नी असलम निवासी मलारना डूंगर ने प्राथमिकी में बताया कि आरोपी प्रेमप्रकाश पुत्र कस्तूरचंद माली निवासी मलारना डूंगर एक सरकारी कर्मचारी है। हमारे उसके परिजनों से घनिष्ठ सम्बन्ध है।

ऐसे में आरोपी ने इन रिश्तों का लाभ उठाते हुए उसके घर आकर कल्पतरू बिल्डटेक कॉर्पोरेशन इंडिया लिमिटेड नामक कम्पनी में राशि का निवेश करने पर दो गुना लाभ दिलाने की बात कही। इतना ही नहीं आरोपी ने निवेश की राशि पूर्ण लाभ के साथ दिलाने की गारंटी दी। आरोपी फर्जी रसीद देकर हर माह रुपए वसूलता रहा। करीब 4 लाख रुपए की राशि लेकर आरोपी ने मोबाइल फोन भी कर लिया। यह झांसा देकर आरोपी ने अलग-अलग किश्तों में 4 लाख रुपए निवेश के नाम पर पीड़िता से ठग लिए। लेकिन पीड़िता द्वारा अब राशि मांगने पर वह वापस नहीं कर रहा है। इस पर पीड़िता ने उसके खिलाफ मलारना डूंगर थाना में मामला दर्ज कराया है। जिस पर मलारना पुलिस ने मामला दर्ज कर एएसआई कमलेश कुमार को जांच सौंपी है।
पीड़ीएफ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें:-
A case of fraud of lakhs with a woman by government employee was registered
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया