Saturday , 5 September 2026
Breaking News

धनोली में आग लगने से हुआ लाखों का नुकसान, घरेलू सामान जलकर हुआ खाक

सवाई माधोपुर जिले की ग्राम पंचायत मैनपुरा के धनोली गांव में गत रात्रि करीब 3 बजे एक घर में आग लगने से घरेलू सामान जलकर खाक हो गया है। पीड़ित के अनुसार गैस सिलेंडर में लगी आग ने छप्परपोश मकान को अपनी जद में ले लिया और देखते ही देखते आग में घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया। आप – पास के ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया गया। लेकिन तब तक घरेलू सामान जलकर खाक हो गया था।

 

 

a house on fire in dhanoli sawai madhopur household items burnt to ashes

 

सूचना के बाद प्रशासन भी मौके पर पहुंचा व मौका मुआयना किया। पटवारी द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट के अनुसार आगजनी में करीब 2 लाख 66 हजार 500 रुपए का नुकसान हुआ है। रिपोर्ट में बताया गया है कि धनोली निवासी नजमुद्दीन खान पुत्र साबुद्दीन खान के घर में आग लगी है। जिसमें घर का सारा घरेलू सामान जलकर खाक हो गया है।

 

 

 

 

जिसमें फ्रिज, कूलर, 10 क्विंटल गेहूं, 4 क्विंटल सरसो, पलंग, कपड़े, बिस्तर, बर्तन, बक्सा, छाछ मशीन, पंखा, सिलाई की मशीन सहित एक लाख रुपए की नकदी जलकर खाक हो गई है। इसके अलावा पीड़ित के एक भैंस भी आगे से गंभीर झुलस गई है। इसके अलावा पीड़ित के सभी कागज सहित पास पोर्ट भी जलकर खाक हो गए है।

 

 

पीड़ित ने सरपंच से मुख्यमंत्री राहत योजना का लाभ दिलवाने की मांग की है। पीड़ित ने अपनी खातेदारी की जमीन में छप्परपोश बना रखा था। उसी में अपने परिवार के साथ रहता था। उसी में आग लगी है। जिससे पीड़ित के आग लगने से काफी आर्थिक नुकसान हुआ है।

 

अब सवाई माधोपुर में भी लिबर्टी एक्सक्लूसिव शोरूम

सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय पर जल्द खुलने जा रहा है लिबर्टी शूज शोरूम, जहां आप खरीद सकते है जेंट्स, लेडीज व बच्चों के लिए शूज, स्लीपर्स और सेंडल।

पता : लिबर्टी स्टोर, क्लब फॉक्स स्टोर के पास, मंडी रोड़, सवाई माधोपुर

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें:
+91 99294 21787
+91 7014585283

 

 

Liberty Shoes Showroom

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !