प्लास्टिक कबाड़ा गोदाम में लगी भीषण आग, 4 दमकलों से पाया काबू
कोटा: प्लास्टिक कबाड़ा गोदाम में लगी भीषण आग, स्थानीय लोगों ने धुंआ उठता देख पुलिस कंट्रोल रूम पर दी सूचना, सूचना मिलने मिलने पर नगर निगम फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची मौके पर, गोदाम के अंदर भारी मात्रा में था प्लास्टिक कबाड़ा, जिसकी वजह से कुछ ही मिनटों में आग ने लिया विकराल रूप, करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को किया गया काबू, गनीमत रही किसी प्रकार की नहीं हुई जनहानि, गोदाम में रखा कबाड़ जलकर हुआ खाक, शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है आग लगने का कारण, कोटा के दीनदयाल नगर इलाके की पत्थर मंडी के पास की है घटना।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
