Saturday , 7 March 2026
Breaking News

कलेक्ट्रेट के विभिन्न अनुभागों के प्रभारियों की बैठक हुई आयोजित

समय पर करें बकाया प्रकरणों का निस्तारण

जिला कलेक्टर राजेन्द्र किश ने आज सोमवार को कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं एवं अनुभाग प्रभारियों की बैठक ली तथा किए कार्यों की समीक्षा कर बकाया कार्यों का समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व अनुभाव के प्रभारी को निर्देश दिए कि सभी तहसीलदारों के माध्यम से गैर खातेदारी से खातेदारी अधिकार के प्रकरणों का शत प्रतिशत निस्तारण किया जाए।

 

 

उन्होने कहा कि प्रकरणों में या तो खातेदारी अधिकार दिए जाएं, या फाइल निस्तारित की जाए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि भारतमाला परियोजना के भूमि अधिग्रहण से संबंधी तथा बकाया भुगतान से संबंधी प्रकरणों का निस्तारण तुरंत करें। इसके लिए उन्होंने बौंली उपखंड अधिकारी को भी संबंधित किसानों से वार्ता कर प्रकरणों के लिए फाइल लगवाने के निर्देश दिए।

 

 

 

बैठक में विभिन्न अनुभाग से संबंधित प्राथमिक जांच के बकाया प्रकरण एवं 16 व 17 सीसीए के प्रकरणों का समय पर निस्तारण करवायें। उन्होंने ऑडिट पैराज की पालना एवं निस्तारण अविलंब करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने ऑडिट पैरा के जवाब भिजवाने के निर्देश भी दिए।

 

A meeting of the in-charges of different sections of the Collectorate was held in sawai madhopur

 

 

कलेक्टर ने विभिन्न दुर्घटनाओं में पीड़ितों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से सहायता दिलवाने के विचारधीन प्रकरणों का तुरंत निस्तारण करवाने के निर्देश दिए। लाइट्स सॉफ्टवेयर पर दर्ज प्रकरणों के जवाब भिजवाने के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने डीआईएलआरएमपी के कार्य में करेक्शन, ऑनलाइन नामांतकरण, मॉडर्न रेकार्ड रूम के कार्य संबंधी प्रगति समीक्षा की। किसानों को ऑनलाइन रिकार्ड संधारण का पूरा लाभ मिले, इसके लिए संधारण कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

 

 

 

 

इसी प्रकार भू राजस्व वसूली एवं रोड़ा के प्रकरणों में वसूली के संबंध में गति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने भूमि रूपांतरण के बकाया प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के जनाधार कार्ड आदि के संबंध में प्रगति की जानकारी ली। जन आधार को राशन कार्ड से सीडिंग करने के कार्य की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने आबादी विस्तार के प्रस्ताव एवं मामलों को समय पर निस्तारित करने, संस्थापन, लेखा, भूमि अधिग्रहण, नजूल सम्पत्ति से संबंधित मामलों पर चर्चा कर निर्देश दिए।

 

 

 

नजूल संपत्तियों का विवरण तथा इस संबंध में अब तक हुई प्रगति कार्रवाई की समीक्षा कर निर्देश दिए। बैठक में एडीएम डॉ. सूरज सिंह नेगी, डीआईओ राजकुमार, सीपीओ बाबूलाल बैरवा सहित अन्य अनुभाग प्रभारी उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !