Thursday , 23 April 2026
Breaking News

कलेक्ट्रेट के विभिन्न अनुभागों के प्रभारियों की बैठक हुई आयोजित 

एडीएम डॉ. सूरज सिंह नेगी ने आज सोमवार को कलेक्ट्रेट की विभिन्न शाखाओं एवं अनुभाग प्रभारियों की बैठक ली तथा गत 1 सप्ताह में किये गये कार्यों की समीक्षा कर बकाया कार्यों का समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व अनुभाव के प्रभारी को निर्देश दिए कि सभी तहसीलदारों के माध्यम से गैर खातेदारी से खातेदारी अधिकार के प्रकरणों का शत प्रतिशत निस्तारण किया जाए।

 

 

 

 

उन्होने कहा कि प्रकरणों में या तो खातेदारी अधिकार दिए जाएं, या फाइल निस्तारित की जाए। एडीएम ने निर्देश दिये कि विभिन्न अनुभाग से संबंधित प्राथमिक जांच के बकाया प्रकरण एवं 16 व 17 सीसीए के प्रकरणों का समय पर निस्तारण करवायें। उन्होंने ऑडिट पैराज की पालना एवं निस्तारण अविलंब करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने ऑडिट पैरा के जवाब भिजवाने के निर्देश भी दिए।

 

 

 

एडीएम ने विभिन्न दुर्घटनाओं में पीडितों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से सहायता दिलवाने के विचारधीन प्रकरणों का तुरंत निस्तारण करवाने के निर्देश दिए। लाइट्स सॉफ्टवेयर पर दर्ज प्रकरणों के जवाब भिजवाने के संबंध में जानकारी ली। इस सॉफ्टवेयर पर वर्तमान में जिले से सम्बंधित 15 प्रकरण लम्बित हैं।

 

A meeting of the in-charges of different sections of the Collectorate was held in sawai madhopur

 

उन्होंने डीआईएलआरएमपी के कार्य में करेक्शन, ऑनलाइन नामांतकरण, मॉडर्न रिकॉर्ड रूम के कार्य संबंधी प्रगति समीक्षा की। किसानों को ऑनलाइन रिकॉर्ड संधारण का पूरा लाभ मिले, इसके लिए संधारण कार्य समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार भू राजस्व वसूली एवं रोड़ा के प्रकरणों में वसूली के संबंध में गति लाने के निर्देश दिए।

 

 

 

एडीएम ने भूमि रूपांतरण के बकाया प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने, सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के जनाधार कार्ड आदि के संबंध में प्रगति की जानकारी ली। जन आधार को राशन कार्ड से सीडिंग करने के कार्य की समीक्षा की गई। एडीएम ने आबादी विस्तार के प्रस्ताव एवं मामलों को समय पर निस्तारित करने, संस्थापन, लेखा, भूमि अधिग्रहण, नजूल सम्पत्ति से संबंधित मामलों पर चर्चा कर निर्देश दिए।

 

 

 

उन्होंने हवाई पट्टी से बिजली लाइन के शिफ्टिंग के कार्य को शीघ्र करवाने के निर्देश भी दिए। नजूल संपत्तियों का विवरण तथा इस संबंध में बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। एडीएम ने आरटीआई, सम्पर्क समाधान, लोकायुक्त के लम्बित प्रकरणों का जल्द से जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिये। उन्होंने कलेक्ट्रेट भवन में चल रहे मरम्मत और सौन्दर्यकरण कार्यों की भी समीक्षा की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

New 'king' of the jungle Cheetah KP-3 sets up camp in Shergarh Wildlife Sanctuary

जंगल में नया ‘राजा’? चीता KP-3 ने शेरगढ़ में जमाया डेरा, 2 खरगोशों का किया शि*कार

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) से निकलकर बारां …

Sawai madhopur acb action on nadoti sdm Kajal Meena Karuali News 17 April 26

1 लाख मांगे, 60 हजार में पकड़ी गई SDM काजल मीणा, ACB ने ऐसे बिछाया जाल

करौली: करौली जिले के नादौती में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई सामने आई है। सवाई …

lecturer suspended dowry kundera police Husband wife sawai madhopur news

पत्नी की शिकायत पड़ी भारी, दहेज लेने के आरोप लेक्चरर सस्पेंड

सवाई माधोपुर: राजस्थान के शिक्षा विभाग ने दहेज लेने के आरोप में एक लेक्चरर को …

Unique initiative by Sawai Madhopur SP Jyeshtha maitrei police personnel will now be able to celebrate special days with their families.

एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की अनूठी पहल, पुलिसकर्मी अब परिवार के साथ मना सकेंगे खास दिन

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) में पुलिसकर्मियों के लिए एक सकारात्मक और मानवीय पहल …

Tragic incident in district hospital Sawai Madhopur Pregnant Woman New Born Baby 14 April 26

जिला अस्पताल में दर्दनाक घटना, प्रसूता और नवजात की मौ*त, डॉक्टरों पर लापरवाही के आरोप

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) के जिला अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में प्रसूता और …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !