Thursday , 22 October 2026
Breaking News

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक हुई आयोजित

विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के अर्हता 1 जनवरी, 2024 के आधार पर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. खुशाल यादव की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि 1 जनवरी, 2024 की अर्हता के आधार पर मतदाता सूचियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान कार्यक्रम शुरू किया गया है। उन्होंने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से कहा कि त्रुटि रहित मतदाता सूची का निर्माण होना अति आवश्यक है क्योकि इसी के आधार पर मतदान होगा। इसके लिए उन्होंने दलों के प्रतिनिधियों को बूथ लेवल एजेन्टों के माध्यम से सूची की जांच करने के निर्देश दिए।

 

 

उन्होंने कहा कि कोई भी कमजोर वर्ग का मतदाता मतदान करने से वंचित न रहे यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि इस बार 80 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के मतदाता एवं दिव्यांग मतदाताओं के लिए डाकमतपत्र की सुविधा की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने तथा संशोधन सम्बन्धी अधिकांश आवेदन वोटर्स हैल्पलाइन एप या वोटर्स पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन ही प्राप्त किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रारूप मतदाता सूची निर्वाचन विभाग, राजस्थान की बेवसाईट पर अपलोड कर दी गई है। कोई भी व्यक्ति मतदाता सूची में अपना नाम निर्वाचन विभाग की बेवसाईट पर जाकर खोज कर सकता है। उन्होंने मतदाताओं से आग्रह किया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने सम्बन्धी आवेदन प्रस्तुत करते समय सम्बन्धित कॉलम में अपना यूनिक मोबाइल नम्बर आवश्यक रूप से अंकित करें ताकि मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज होने पर वह अपना ई-ईपिक डाउनलोड कर सकें।

 

A meeting was held with representatives of recognized political parties in sawai madhopur

 

उप जिला निर्वाचन अधिकारी जीतेन्द्र सिंह नरूका ने बताया कि 6 जनवरी, 2024 को एकीकृत फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन कर दिया गया है। 6 जनवरी, 2024 से 22 जनवरी, 2024 तक मतदाता सूची में नाम जोड़ने सम्बन्धी दावे तथा आपत्तियां प्राप्त की जाएगी। 20 जनवरी, 2024 शनिवार को नगरीय क्षेत्रों में वार्ड सभा तथा ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामसभा का आयोजन कर सम्बन्धित भाग की मतदाता सूची का पठन बूथ लेबल अधिकारी द्वारा किया जाएगा। 21 जनवरी, 2024 रविवार को विशेष अभियान की तिथि के अन्तर्गत बूथ लेबल अधिकारी मतदान केन्द्र पर उपस्थित रहकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने तथा संशोधन सम्बन्धी दावे तथा आपत्तियां प्राप्त करेगें।

 

2 फरवरी, 2024 को दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण, 6 फरवरी, 2024 को हैल्थ पैरामीटर्स की जांच एवं अंतिम प्रकाशन के लिए आयोग की अनुमति, डेटाबेस का अद्यतन करना एवं पूरक का मुद्रण किया जाएगा। वहीं मतदाता सूचियों का अन्तिम प्रकाशन 8 फरवरी, 2024 को किया जाएगा। बैठक में चुनाव तहसीलदार चन्द्रशेखर, भारतीय जनता पार्टी की ओर से मनीष शर्मा एवं नील कमल, इंडियन नेशनल कांग्रेस की ओर से गिर्राज सिंह गुर्जर एवं मस्तराम गुर्जर तथा कम्यूनिस्ट पार्टी की ओर से रामगोपाल गुणसारिया, आम आदमी पार्टी की ओर से सतीश कुमार जैन एवं हरिमोहन मीना सहित अन्य राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !