Saturday , 7 March 2026
Breaking News

सवाई माधोपुर स्थापना दिवस आयोजन के संबंध विभिन्न संगठनों के साथ बैठक हुई आयोजित

कार्यक्रमों को भव्य एवं रौचक बनाने के संबंध में की चर्चा

 

सवाई माधोपुर का स्थापना दिवस 19 एवं 20 जनवरी 2022 को आयोजित होगा। इसके तहत आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों एवं गतिविधियों को भव्य, रौचक एवं हैरीटेज लुक देने के संबंध में विभिन्न संगठन होटल प्रबंधन, बैंक, एलआईसी, गाइड ऐसोसिएशन, व्यापार मंडल, कृषि उपज मंडी व्यापार संघ सहित अन्य के साथ बैठक जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई।

 

 

 

 

बैठक में कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने सुझाव रखा कि स्थापना दिवस ऐसे कार्यक्रम रखे जिससे सवाई माधोपुर की समृद्ध विरासत एवं कला संस्कृति को बढ़ावा मिले तथा लोग इसे जान सके। कलेक्टर ने बैठक में सुझाया कि सवाई माधोपुर की प्रमुख सड़कों के किनारे बने मकानों, दुकानों एवं कार्यालयों के लिए नियमों के अनुसार कलर थीम तय की जाए।

 

 

इस प्रस्ताव के अनुसार आमजन सहित सभी से सुझाव आमंत्रित किए गए है। बैठक में नगर के प्रमुख चौराहों, मुख्य सड़क की साज-सज्जा एवं सौंदर्यीकरण की जिम्मेदारियां दी जाए। साइनेज बोर्ड लगाए जाएं जो एकरूप हो।

 

A meeting was held with various organizations regarding the organization of Sawai Madhopur Foundation Day

 

बैठक में रन फोर सवाई माधोपुर, महा आरती, फोटो प्रदर्शनी, शोभायात्रा, सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन सहित अन्य कार्यक्रमों के संबंध में चर्चा करते हुए संगठनों को भी जिम्मेदारियां दी गई। बैठक में सवाई माधोपुर के इतिहास, संस्कृति, कला, विरासत आदि से जुड़े कार्यक्रम एवं समृद्ध विरासत को प्रर्दशित करने के संबंध में भी चर्चा की गई।

 

 

 

इसी प्रकार चौराहों पर विशेष सजावट आदि के संबंध में भी जिम्मेदारियां देने पर चर्चा की गई। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. सूरज सिंह नेगी, एसडीएम सवाई माधोपुर कपिल शर्मा, सहायक निदेशक पर्यटन, नगर परिषद आयुक्त सहित गाइड ऐसोसिऐशन, होटल प्रबंधन, व्यापार मंडल, बैंक, गणेश मंदिर ट्रस्ट, व्यापारिक संगठन सहित अन्य संगठनों के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

 

 

बैठक में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने सवाई माधोपुर उत्सव को भव्य बनाने के लिए पूरा सहयोग देने का भरोसा जताया तथा सवाई माधोपुर उत्सव को आमजन का उत्सव बनाने के संबंध में सुझाव भी दिए।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Jaipur Acb action on bdo sawai madhopur panchayat samiti jagdish meena

1 लाख की रि*श्वत लेते एसीबी के हत्थे चढ़ा विकास अधिकारी

सवाई माधोपुर: एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी (ACB) जयपुर (Jaipur) नगर-प्रथम, जयपुर ईकाई द्वारा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !