Sunday , 7 June 2026
Breaking News

नगर परिषद क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को लेकर बैठक हुई आयोजित

सवाई माधोपुर नगर परिषद सभापति की अध्यक्षता में एवं नगर परिषद आयुक्त नवीन भारद्वाज की उपस्थिति में गत बुधवार को होटल प्रबंधकों, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के मालिक और संचालकों के साथ नगर परिषद क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को लेकर बैठक आयोजित हुई।

 

बैठक में नगर परिषद सभापति ने कहा कि सभी अपने-अपने प्रतिष्ठानों के आगे साफ सफाई रखकर नगर परिषद एवं यूआईटी की अभिनव पहल पर चलाए जा रहे “बदलेगा माधोपुर” अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने सभी होटल संचालकों व प्रतिष्ठान के मालिकों को अपने अपने प्रतिष्ठानों के आगे डस्टबिन रखने तथा अपने आस – पास के क्षेत्र में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने की समझाइए की।

 

A meeting was organized regarding the cleanliness of the Sawai Madhopur city council area

 

बैठक में नगर परिषद आयुक्त नवीन भारद्वाज ने कहा कि रणथंभौर अभ्यारण में आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए गणेश धाम, ताज होटल, शिल्पग्राम एवं शेरगढ़ जैसे मुख्य स्थानों पर अतिरिक्त डस्टबिन रखे जाएं। उन्होंने प्लास्टिक के डिस्पोजलों का उपयोग करने की जगह कुल्हड़, चीनी के कप व प्लेटों का उपयोग करने की सलाह दी।

 

इस दौरान एईएन नीलम कोठारी, नवरत्न शर्मा राणावत आदि नगर परिषद के कर्मचारी बैठक में मौजूद रहे। इसी दौरान आयुक्त ने बैठक में सभी होटल संचालकों व प्रतिष्ठान के मालिकों को अपने प्रतिष्ठान के बाहर ग्रीन कलर की थीम पर एक ही साइज के बोर्ड लगवाने की भी समझाइश की।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

Chishtiya community tied water pots for birds in sawai madhopur - vikalp times

गर्मी से तड़पते पक्षियों के लिए युवाओं ने उठाया बड़ा कदम

सवाई माधोपुर: (Sawai Madhopur) जिले में भीषण गर्मी (Extreme Heat) के बीच चिश्तिया समाज के …

The grand cricket event will be held in Behted Sawai Madhopur

बहतेड़ में सजेगा क्रिकेट का महाकुंभ, 2 जून से शुरू होगा KPL का आगाज

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर (Sawai Madhopur) जिले के बहतेड़ (Behted) क्षेत्र में खेलदार प्रीमियर लीग …

Supreme Court said on NEET paper leak NTA did not learn from previous incidents

सुप्रीम कोर्ट की फटकार, बार-बार पेपर लीक क्यों नहीं रोक पा रही NTA?

नई दिल्ली: नीट पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !