वाल्मीकि नवयुवक मंडल द्वारा स्थानीय विधायक दीया कुमारी के कार्यालय में ज्ञापन दिया गया।

ज्ञापन के जरिये वार्ड 13 के लोगों ने बताया कि उन्हें वार्ड में बसे हुए 50 वर्ष से भी ज्यादा समय हो गया है। लेकिन आज तक उनके वार्ड में पेयजल, सड़क, सीवरेज, सफाई जैसी कई समस्याएं हैं। जिनके बारे में नगर परिषद के अधिकारी कर्मचारियों को कई बार अवगत करवाया गया। लेकिन आज तक सिर्फ आश्वासन ही मिला है।
ज्ञापन के माध्यम से वार्डवासियों ने इन समस्याओं से जल्द से जल्द निजात दिलाने की मांग की।
ज्ञापन देते समय मगन नरवाल, लखन कलोशिया, सूरज सारवान,आकाश चावरिया सहित वाल्मीकि नवयुवक मंडल के कई सदस्य मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया