Saturday , 5 September 2026
Breaking News

प्रशासन गांवों के संग अभियान को सुशासन और पारदर्शिता का नया आयाम

प्रशासन गांवों के संग अभियान को नया रूप देते हुये इसे सुनवाई का अधिकार अधिनियम से जोड़ दिया गया है। राजस्व विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक प्रत्येक शिविर में शाम 3 बजे से सुनवाई शुरू होगी तथा परिवादी को भी बोलने का मौका मिलेगा।

 

 

न केवल व्यक्तिगत परिवाद बल्कि सार्वजनिक समस्या, विकास कार्य में भी इस अधिनियम के अन्तर्गत कैम्प में सुनवाई होगी। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने बताया कि सबसे पहले परिवादी हैल्प डेस्क पर जायेगा जहां  निर्धारित निःशुल्क आवेदन पत्र पर उसका परिवाद लिखा जायेगा।

 

 

इससे परिवादी टाइप करवाने में होने वाली परेशानी और खर्च से बच सकेगा। परिवाद को रजिस्टर में दर्ज कर परिवादी को रसीद दी जायेगी। इसकी एक प्रति परिवाद पर लगाकर सम्बंधित विभाग की डेस्क पर पहुंचाया जायेगा।

 

 

A new dimension of good governance and transparency to the campaign with the administration villages

 

उस विभाग की डेस्क पर भी इस परिवाद का पंजीयन होगा। सम्बंधित विभाग का अधिकारी शाम 3 बजे से शुरू होने वाली सुनवाई में बतायेगा कि परिवाद का क्या निस्तारण हुआ या कब तक क्या कार्रवाई की जानी है। परिवादी को भी बोलने का मौका मिलगा।

 

 

परिवादी सन्तुष्ट न हुआ तो सुनवाई के अधिकार अधिनियम के तहत अपील कर सकेगा तथा अपील में पाया गया कि कैम्प में उसे नियमानुसार राहत नहीं दी गई थी या काम नहीं हुआ तो पहली सुनवाई करने वाले अधिकारी के खिलाफ अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई होगी। इस सुनवाई के समय की सूचना कैम्प में बार-बार माइक से दी जायेगी।

 

 

 

माइक से बार-बार यह भी सूचना देनी है कि ई-मित्र संचालक को किसी भी काम के लिये 1 पैसा भी नहीं देना है। उनको राज्य सरकार पुनर्भरण कर रही है। ग्रामीणों की सुविधा के लिये प्रति कैम्प कम से कम 3 ई-मित्र लगाने के भी निर्देश दिये गये हैं।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !