Saturday , 7 March 2026
Breaking News

जिला परिषद द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई आयोजित

जिला परिषद द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक का आयोजन आज मंगलवार को जिला प्रमुख सुदामा मीणा की अध्यक्षता एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरलीधर प्रतिहार की उपस्थिति में जिला परिषद सभागार में हुआ। बैठक में जिला प्रमुख ने विकास अधिकारीयों को अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों को योजनाओं का लाभ देने की बात कहीं।

 

उन्होंने प्रधानमंत्री योजना, स्वच्छ भारत मिशन, एसएफसीसी टीएफएफसी, माडा, आंगनबाड़ी, विधायक, सांसद कोष, स्वामित्व योजना, नवीन ग्राम पंचायत भवन नवाचार योजना के साथ-साथ विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविरो पर विस्तृत चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में जिला परिषद द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति को लेकर मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने समस्त विकास अधिकारियों से वन टू वन प्रगति ली।

 

A review meeting of the schemes run by the Zila Parishad was held in sawai madhopur

 

मनरेगा योजना एवं एबीपीएस में धीमी प्रगति होने पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने विकास अधिकारी मलारना डूंगर एवं चौथ के बरवाड़ा को नोटिस देने सहित लेखा सहायक कनिष्ठ तकनीकी सहायकों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किए एवं बैठक में अनुपस्थित रहे कार्मिकों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। विकास अधिकारीयों सहित तकनीकी स्टाफ को फील्ड में रहकर निरंतर निरीक्षण करने के निर्देश देकर योजनाओं में प्रगति लाने के निर्देश दिए।

 

मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने विकास अधिकारियों को विकसित भारत संकल्प यात्रा शिवरों के माध्यम से आमजन को योजनाओं में अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के निर्देश प्रदान किए है। बैठक में अधिशाषी अभियंता गोपाल दास मंगल, प्रकाश चंद मीणा, विकास अधिकारी समय सिंह मीणा, आदेश मीणा, अनिता मीणा, नवीन गौड़, जगदीश गुर्जर, सीमा शर्मा सहित तकनीकी स्टाफ मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !