Sunday , 8 March 2026
Breaking News

आजादी के अमृत महोत्सव पर तीन दिवसीय विशेष जन चेतना कार्यक्रम का हुआ समापन

भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो सवाई माधोपुर की ओर से डेकवा गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में आयोजित “आजादी का अमृत महोत्सव” विशेष जन चेतना कार्यक्रम उपजिला प्रमुख बाबूलाल मीणा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन में उपजिला प्रमुख बाबूलाल मीणा ने कहा की आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत देश भर में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रम देश के नागरिकों और युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत हैं।

 

इन आयोजनों में शामिल होकर हमें अपने स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धा सुमन अर्पित करना चाहिए। प्रदर्शनी कार्यक्रम में क्षेत्रीय लोक संपर्क ब्यूरो के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी विकास नापा ने बताया की प्रदर्शनी में बहुत ही सरल तरीके से विभिन्न वर्गों के लिए हमारे स्वतंत्रता सेनानियों और घटनाक्रम को प्रदर्शित कर समाज के हर वर्ग तक जानकारी पहुंचाने का प्रयास प्रादेशिक लोक संपर्क ब्यूरो द्वारा किया गया है।

 

A three-day special public consciousness program concluded on the Amrit festival of independence in sawai madhopur

 

ब्यूरो के नेमीचंद मीणा ने बताया कि 3 दिवसीय कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं और महिलाओं की मौखिक प्रश्नोत्तरी, मेहंदी, रंगोली और चित्रकला आदि प्रतियोगिताओं तथा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। विजेता रहे सभी प्रतिभागियों को प्रादेशिक लोक संपर्क ब्यूरो जयपुर की ओर से सम्मानित किया गया। 26 से 28 मार्च 2022 तक आयोजित इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में प्रदर्शनी के माध्यम से आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत राज्य और देश के विभिन्न स्वतंत्रता सेनानियों क्रांतिकारियों आजादी के प्रमुख सत्याग्रह और आंदोलनों की विस्तृत और सचित्र जानकारियां पेनलों द्वारा प्रदर्शित की गई।

 

 

तीन दिवसीय कार्यक्रम के दौरान स्कूली बालिकाओं और गीत एवं नाटक प्रभाग के लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगा-रंग प्रस्तुतियों के माध्यम से भी देश भक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनी में आने वाले अतिथियों, विद्याार्थियों, महिलाओं, ग्रामीणों एवं आमजन ने आजादी के विभिन्न घटनाक्रमों की इस प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !